'माई नेम इज खान' की टिकट बुकिंग रुकी

पीवीआर और सिनेमैक्स मल्टीप्लेक्स मालिकों ने टिकटों की अग्रिम बुकिंग रोक दी है। इसी तरह एकल पर्दे वाले थियेटरों जैसे मुलुंड स्थित मेहुल और घाटकोपर स्थित श्रेयस में भी बुकिंग रोक दी गई। मुंबई पुलिस द्वारा 63 सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में सुरक्षा का आश्वासन देने के बावजूद शिवसेना कार्यकर्ता वहां तोड़-फोड़ कर रहे हैं और फिल्म के होर्डिग्स फाड़ रहे हैं। फिल्म यहां शुक्रवार को प्रदर्शित होगी।
"
टेलीविजन चैनल्स के मुताबिक पीवीआर, बिग सिनेमा, एडलैब्स और फन सिनेमा जैसे मल्टीप्लेक्स में 'माई नेम इज खान' के टिकटों की अग्रिम बुकिंग रोक दी गई है। शाहरुख खान द्वारा आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों को शामिल करने की वकालत करने के बाद से शिवसेना फिल्म के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











