..................... My movies to be at par with Hollywood: Vishesh Bhatt - Hindi Filmibeat

हॉलीवुड जैसी फिल्में बनाना चाहते हैं विशेष भट्ट

पिता मुकेश भट्ट और चाचा महेश भट्ट की कंपनी विशेष फिल्म्स की पूरी जिम्मेदारी लेने वाले फिल्मकार विशेष भट्ट का लक्ष्य, हॉलीवुड के समकक्ष फिल्में बनाना है। विशेष ने एक बयान में कहा, "मैं विशाल संरचना को जोड़कर फिल्म निर्माण में बदलाव करने जा रहा हूं। जिससे मेरी फिल्में न केवल अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों का सहयोग करें, अपितु हॉलीवुड के समकक्ष हो जाएं।"

विशेष भट्ट अभिनेता रणदीप हुड्डा, अदिति राव और सारा लॉरेन अभिनीत 'मर्डर 3' का निर्देशन कर चुके हैं।

'आशिकी 2', 'राज', और 'जिस्म' जैसी सफल फिल्में दे चुके इस बैनर को फिल्मोद्योग में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सफलतम फिल्में व सदाबहार गीत देने के लिए जाना जाता है।

एक बयान में कहा गया कि विशेष फिल्म्स प्रॉडक्शन की सभी फिल्में प्रतिष्ठित निर्माण और निर्देशन द्वारा निवेश से लाभ कमाने के लिए जानी जाती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X