..................... 'My mother kept asking for water, but I didn't give, She died that very night' - Arshad Warsi - Hindi Filmibeat

बीमार मां को अरशद वारसी ने नहीं दिया था पीने के लिए पानी, उसी रात हो गई मौत

Arshad Warsi

Arshad Warsi on Mother: अरशद वारसी ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड से धमाकेदार वापसी की है। गफूर के किरदार में वो कमाल लगे हैं और उनपर फिल्माया गाना भी चर्चा में रहा है। लेकिन इस वक्त वो अपनी मां को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।

उन्होने अपने जीवन के सबसे दर्दनाक अनुभवों में से एक के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनकी मां का निधन हो गया था। अरशद ने बताया कि वो जब 14 साल के थे तो उन्होने अपने मां बाप को खो दिया था।

लेकिन आज भी एक ऐसा किस्सा है जो कि उनको याद है और हमेशा उनके दिमाग में रहता है। दरअसल अरशद की मां लगातार पानी मांगती रही थी लेकिन उन्होने दिया नहीं थी। उसी रात उनकी मां का देहांत हो गया था।

अरशद वारसी का छलका दर्द

अरशद वारसी ने बताया कि उनकी माँ किडनी फेल्योर से जैसी बीमारी से जूझ रहीं थीं और हमेशा वो डायलिसिस करवा थीं। डॉक्टरों ने कड़े निर्देश दिए थे कि उनको पानी ना पिलाया जाए। अरशद ने कहा, "वह बार-बार पानी माँगती रहती थीं, लेकिन मुझे उन्हें पानी देने की इजाज़त नहीं थी। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, और एक रात, उन्होंने फिर से उन्हें पुकारा, लेकिन उन्हें फिर भी मना करना पड़ा। उसी रात उनकी मृत्यु हो गई।'' अरशद वारसी की इस बात को सुनकर फैंस हैरान हैं और काफी दुखी हैं। अभिनेता आज भी उस रात को भूल नहीं पाए हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर अरशद को लेकर अक्सर बातें होती हैं।

सफल फिल्मी करियर

अरशद वारसी ने अपने करियर में ना सिर्फ कैरेक्टर रोल किए हैं बल्कि कई फिल्मों में लीड रोल भी निभाए हैं। हालांकि बीते कुछ समय से वो इंडस्ट्री से गायब ऐसे हो गए थे लेकिन फिर से दमदार वापसी कर चुके हैं। मुन्ना भाई में सर्किट वाले किरदार के लिए वो अक्सर याद किए जाते हैं। अरशद वारसी उन एक्टरों में से एक हैं जो अपने अभिनय से लोगों को याद रह जाते हैं।

Read more about: arshad warsi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X