'मेरी सास सेंसुअलिटी की मिसाल थीं लेकिन..' करीना कपूर खान ने शर्मिला टैगोर को लेकर क्यों कही थी ऐसी बात?

Kareena Kapoor Khan on Sensuality: जान्हवी कपूर की फिल्म पेड्डी ने रिलीज होते ही एक बहस छेड़ दी थी कि उनको इस फिल्म में कुछ ज्यादा ही सेंसुअल दिखाया गया है। इस बीच कई सितारों को पुराना बयान फिर से चर्चा में हैं और तापसी पन्नू के बाद अब करीना कपूर का नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है।

Kareena Kapoor Khan

दरअसल कुछ साल पहले करीना कपूर खान ने सेंसुअल वाले मुद्दे को लेकर बयान दिया था और अपनी सास और मशहूर अदाकारा रहीं शर्मिला टैगोर का उदाहरण दिया था। उनका कहना था कि वो सेंसुअल दिखने के लिए जरूरी नहीं होता है कि आप कम कपड़े पहनें या फिर आपकी स्किन ही दिखे।

Also Read
'पैडेड ब्रा पहनाओ, नाभि के शॉट्स लो..' तापसी पन्नू ने खोल दी थी साउथ इंडस्ट्री की पोल, जान्हवी कपूर को लेकर..
'पैडेड ब्रा पहनाओ, नाभि के शॉट्स लो..' तापसी पन्नू ने खोल दी थी साउथ इंडस्ट्री की पोल, जान्हवी कपूर को लेकर..

इस दौरान करीना कपूर खान ने आराधना के सुपरहिट गाने रूप तेरा मस्ताना में शरमिला टैगोर को लेकर अपनी बात रखी थी और कहा था कि इस गाने में वो पूरी तरह से ढकीं थीं लेकिन सेंसुअलिटी की मिसाल बन गई थीं। अब उनका ये बयान फिर से आग की तरह वायरल हो रहा है।

करीना कपूर खान ने लिए और नाम

करीना कपूर खान कितनी बेबाक हैं ये किसी से छिपा नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने शर्मिला टैगोर के अलावा काजोल का नाम लिया और कभी खुशी कभी गम के गाने सूरज हुआ मद्दम का उदाहरण देते हुए श्रीदेवी को फिल्म चांदनी में के लिए सामने रखा। बेबो की कहना था कि इन अदाकाराओं ने बिना स्किन दिखाए अपने स्क्रीन प्रजेंस से लोगों के होश उड़ा दिए थे। करीना ने खुलकर कहा सेंसुअलिटी कपड़ों से नहीं बल्कि स्क्रीन प्रजेंस से आती है। शर्मिला टैगोर को लेकर उनका ये बयान खबरों में है क्योंकि जान्हवी कपूर को लेकर बवाल मचा हुआ है।

तापसी पन्नू ने कही थी ये बात?

एक्ट्रेसेस को पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा जाता था ताकि कैमरे पर उनका लुक ज्यादा "अट्रैक्टिव" लगे। इन बातों को निर्देशक के द्वारा सीधे नहीं कहा जाता था। कई बार तो ऐसी ऐसी डिमांड होती थी कि असहज महसूस करती थीं और बड़ी शर्मिंदगी लगती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X