..................... My mother called me and said I beg of you, do not use the word nepotism says Karan johar - Hindi Filmibeat

"मेरी मां ने मुझे कॉल कर कहा कि मैं नेपोटिज्म शब्द का इस्तेमाल ना करूं"

By Shweta

कॉफी विद करण सीजन 5 में कंगना रनौत आईं और उन्होंने करण जौहर को नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाला बताया। उस दिन जो कंट्रोवर्सी शुरू हुई वो आज तक खत्म नहीं हुई। बात इतनी बढ़ गई कि आइफा भी से अछुता नहीं रह पाया। सैफ अली खान ने इसपर ओपन लेटर लिखा तो कंगना ने भी सैफ अली खान को करारा जवाब दिया।

[रिव्यू :साल की सबसे मीठी फिल्म..जाइये देखिए..MUST WATCH]

हाल में इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे नेपोटिज्म पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "मेरी मां ने मुझे कॉल कर रहा है कि प्लीज उस शब्द (नेपोटिज्म) का इस्तेमाल मत करना।" उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "मैं मानता हूं कि मैंने इस मामले को थोड़ा अधिक तूल दिया और अधिक खिंचा लेकिन मैं इसके लिए माफी मांग चुका हूं।"

my-mother-called-me-and-said-i-beg-you-do-not-use-the-word-nepotism-says-karan-johar

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले न्यूयॉर्क में हुए आईफा 2017 में आपको बता दें कि वरूण धवन स्टेज आईफा में बेस्टर एक्टर कॉमेडी का अवार्ड लेने आए थे और अवार्ड लेने के बाद, उन्होंने करण जौहर से पूछा कि चूंकि वो बाहुबली के प्रोड्यूसर हैं, क्या वरूण को बाहुबली 3 में रोल देंगे?

इस पर करण जौहर का कहना था कि ऐसा नहीं हो सकता। तभी सैफ ने कहा कि तुम यहां तुम्हारे पप्पा की वजह से हो वरूण, टैलेंट नहीं। इस पर वरूण ने सैफ से कहा कि सैफू आप भी अपनी मम्मा की वजह से। दोनों ने करण जौहर को देखा तो उन्होंने भी माना कि उनके पास भी पप्पा है।

इस पर सैफ और वरूण दोनों ने चुटकी लेते हुए कहा कि तुम्हारी फिल्म में वो गाना था ना - बोले चूड़ियां, बोले कंगना....कंगना। इस पर करण जौहर ने दो टूक कहा कि कंगना ना ही बोले तो अच्छा है।" इस मामले में करण जौहर, सैफ अली खान और वरुण धवन की काफी किरकिरी हुई थी लेकिन बाद में तीनों ने माफी मांग ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X