मेरी मां ही मेरी बेस्ट फ्रेंड हैं: कंगना रनाउत
बहुत कम समय में लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री कंगना रनाउत ने आम लड़कियों की तरह ही बचपन में मां से झाड़ू से मार खायी है। इस बात का खुलासा खुद कंगना ने एक इवेंट में किया। मदर्स डे के उपलक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कंगना ने कहा कि उनकी मां काफी सख्त थीं लेकिन अगर वह सख्त नहीं होती तो हम लोग आज कुछ नहीं कर पाते।
कंगना ने कहा कि मुझे अपनी मां पर गर्व है, उन्होंने ही मुझे जिंदगी में जीना सिखाया है। मां ने ही मुझे खाना बनाना सिखाया, जिंदगी के फलसफे सिखाये। मैं अपनी मां की शुक्रगुजार हूं।
मालूम हो कि कंगना ने साल 2006 से फिल्म गैंगस्टर से कदम रखा था। उसके बाद फैशन, तनु वेड्स मनु और शूट आउट एट वडाला से सबके दिलों की रानी बन गयी है। खुद कंगना ने नहीं सोचा था कि बॉलीवुड का यह सफर उनके लिए इतना हसीन होगा।
कंगना बहुत जल्द आपको लवयून्यू ईयर में सन्नी देओल के साथ तो वहीं फिल्म रज्जो में अपने से करीब 7 साल छोटे हीरो पारस के साथ नजर आयेंगी।
आईये कंगना के बारे में बताते हैं दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications











