"...केवल इस सिलसिले में, मैं आमिर से मिला था" - शाहरूख खान
हाल ही में शाहरूख खान - आमिर खान की मुलाकातें सबकी त्योरियां चढ़ा गईं। और बॉलीवुड में इस नई दोस्ती के नए नए मायने निकाले जाने लगे। लेकिन अब शाहरूख ने इस मुलाकात का कारण बता दिया है।
शाहरूख खान और आमिर खान की आजकल एक साथ की काफी तस्वीरें छाई हुई हैं और माना जा रहा था कि ज़रूर कोई ना कोई तगड़ी प्रोफेशनल प्लानिंग चल रही है।
बात तब बढ़ गई जब आमिर खान की बर्थ डे पार्टी में शाहरूख खान दिखाई दिए। लेकिन अब शाहरूख ने कहा है कि मैं आधी रात आमिर से मिलने निजी कारणों से गया था।
शाहरूख की मानें तो काफी सालों से वो और आमिर अच्छे से बैठकर बातें नहीं कर पाए हैं और इसलिए आमिर से उनकी मुलाकात बेहद निजी थी।
उन्होंने ये भी रिक्वेस्ट की कि इस मुलाकात का कोई भी प्रोफेशनल मतलब नहीं निकाला जाए तो बेहतर है । हालांकि एक तरफ जहां स्टार ने शाहरूख और आमिर को एक साथ किसी प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है। वहीं नेटफ्लिक्स भी इनके साथ कुछ खिचड़ी पका ही रहा है। एसएस राजामौली का 800 करोड़ वाला प्रोजेक्ट तो कोई भूलेगा ही नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











