दो बच्चों की मां बनने के बाद अब शादी करेंगी सुष्मिता

सुष्मिता सेन ने एक मीडिया इवेंट के दौरान कहा मुझे नहीं लगता कि मुझे सामाजिक व्यवस्था के साथ चलना चाहिए। यह व्यवस्था हमारे समाज ने बनाई है कि 18 साल तक स्नातक कर लें, 22वें साल शुरु होती ही शादी की हाय तौबा मचाएं और 27 साल होने तक पहला बच्चा पैदा कर लें। लेकिन मैं इसमें यकीन नहीं रखती। अब 38 साल में अगर सुष्मिता शादी की बात करेंगी तो ये तो साबित है कि वो शादी की व्यवस्था में यकीन नहीं करती हैं। पहले उन्होंने 2 बच्चियों को गोद लेकर उन्हें एक बेहतर जिदंगी दी और खुद मां का एहसास किया और अब वो शादी करना चाहती हैं।
सुष्मिता सेन ने कहा कि मैं शादी जरुर करुंगी और माशा अल्लाह मेरी शादी बेहद खूबसूरत होगी। सभी जानते हैं कि सुष्मिता सेन ने 20 साल पहले मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर देश को काफी गौरव की अनुभूति कराई थी। उसके बाद बॉलीवुड में भी सुष्मिता एक बेहतरीन अदाकारा के रुप में जानी जाती हैं। उनका स्टाइल आज भी एक्ट्रेसेस के बीच काफी मशहूर है। सुष्मिता बच्चों से बेहद प्यार करती हैं और उनकी खुद की एक कंपनी हे जिसके द्वारा वो देश के ब्यूटी कॉंटेस्ट्ट्स के लिए लड़कियों को तैयार करती हैं, उन्हें ट्रेन करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications