पाकिस्तान में दर्दनाक थी जिंदगी... सीमा हैदर ने फिर किया चौकाने वाला खुलासा, लोगों ने किया ट्रोल!

सीमा हैदर बेशक लगातार ट्रोल होती रहती हैं लेकिन जो कुछ भी वो अपने पूर्व पति और पाकिस्तान को लेकर बताती हैं वो हिला देने वाला होता है। एक बार फिर से सीमा का वीडियो सामने आया है और इस दौरान उन्होने कुछ खुलासे किए हैं।
अक्सर ये कहा जाता है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा साथ में खुश हैं लेकिन पाकिस्तानी पति की क्या गलती है? सीमा ने एक खुलासा करते हुए इस वीडियो में नम आंखों से कहा है, ''मैं कभी भी नहीं दुखी होती, मैं बहुत खुश हूं।
हां लेकिन जो मेरा पास्ट था पाकिस्तान का, वो बहुत बुरा था, दर्दनाक था। यही कारण है कि मैने पाकिस्तान छोड़ा और कभी भी नाम नहीं लिया वापस जाने का। ना ही जाऊंगी। मैं इंडिया में बहुत खुश हूं। मैं उनसे भी कहती हूं कि मुझे भूल जाओ। मैं खुश हूं।''
इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हिंदुस्तान में भी ऐसी बहुत औरतें हैं जिनकी जिंदगी में दर्द भरा है, क्या उन औरतों ने अपना घर बच्चे छोड़ के दूसरे आदमी के साथ भाग जाना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''भारत में ऐसी औरतों को जो अपने पति को छोड़ जाती उसे बदचलन औरत कहा जाता है।''
एक ने लिखा, ''बेशर्म औरत जिस मिट्टी में तूने जन्म लिया जिस मिट्टी में बड़ी हुई, उसी को गाली दे रही है।'' एक ने लिखा, ''तेरा भरोस नहीं है।'' लोग इस तरह से सीमा को ट्रोल कर रहे है। सीमा और सचिन की बात करें तो, कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ीं।
इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। सीमा का मामला कोर्ट में है और लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि कोर्ट उनको लेकर क्या फैसला लेती है। सीमा हैदर ने सचिन से शादी कर ली है और फोन पर अपने पाकिस्तान वाले पति के तलाक दे दिया है।


Click it and Unblock the Notifications