#CoolDad: "मेरे बेटे का अफेयर किससे है...वो मुझे भी नहीं बताता" - शाहरूख
शाहरूख खान हमेशा अपनी हाज़िरजवाबी से सबका दिल जीत लेते हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ। दरअसल, हाल ही में आर्यन खान अपने दोस्तों के साथ एक हॉलीडे पर गए।
बस इसके बाद शाहरूख खान की अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारे सवाल इसी से जुड़े थे। सब उनसे आर्यन के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानना चाहते थे।
[अक्षय कुमार के दिल की बात] [अजय देवगन के दिल की बात]
शाहरूख ने भी आराम से जवाब दिया कि मेरे बच्चे मेरे दोस्त हैं। वो मेरे साथ बैठकर मज़ाक करते हैं और हम एक दूसरे की टांग खींचते हैं पर ये दिल वाला मामला वो मुझे नहीं बताते।
ये सब बातें वो अपनी मां से ही करते होंगे शायद तो गौरी को ही पता होगा कि कौन किसको डेट कर रहा है। ना वो मुझे बताते हैं और ना ही मैं उनसे पूछता हूं कि उनका रोमांस कैसा चल रहा है।
[सलमान के दिल की बात]
उनके अफेयर के बारे में उनकी मम्मी को ही पता होगा लेकिन मुझे ये ज़रूर पता है कि उनका अफेयर या रोमांस वैसा बिल्कुल नहीं होगा, जैसा कि मेरी फिल्मों में होता है।
जानिए शाहरूख खान के कुछ बेहतरीन हाज़िर जवाबी वाले बयान -


Click it and Unblock the Notifications