..................... My happiness lies in making my wife happy says Akshay Kumar - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार का ये बयान सुनकर ट्विंकल खन्ना खुश हो जाएंगी!

अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर हाल में ही एक बेहद क्यूट सा बयान दिया है। जिसे सुनकर आफ भी खुश हो जाएंगे।

By Shweta

अक्षय कुमार की चाहे फिल्म हो या निजी जिंदगी वो हमेशा अपना फंडा क्लियर रखते हैं। काम के समय काम और परिवार के समय में No काम। हाल में नेशनल अवार्ड के समय कंट्रवर्सी का शिकार हुए अक्षय कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया को अपना इंटरव्यू दिया।

[ Review - विद्या बालन की धाकड़ एक्टिंग है बेगम जान की जान ]

उन्होंने इसमें कई बातों पर अपनी राय रखी। जब उनसे ये पूछा गया कि क्या नेशनल अवार्ड जीतना सपने के सच होने जैसा है। इसपर उन्होंने कहा कि "नेशनल अवार्ड जीतकर मैं खुश हूं। ये मेरे पैरेंट्स की दुआओं का असर है और मेरी पत्नी फनीबोन्स खासकर काफी खुश है और मुझे उसे खुश रखने में सबसे ज्यादा खुशी मिलती है।"

my-happiness-lies-in-making-my-wife-happy-says-akshay-kumar

अक्षय कुमार तो जाने ही जाते हैं कि वो अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं। कम से कम साल में 3-4 बार अक्षय कुमार छुट्टियों पर अपने पूरे परिवार को लेकर जरूर जाते हैं।अक्षय कुमार की एक और खासियत है कि वो बॉलीवुड की चमकती दमकती पार्टियों और कंट्रवर्सी से भी अलग रहते हैं।

उनसे जब इस इंटरव्यू में नेशनल अवार्ड कंट्रोवर्सी पर ये पूछा गया कि इसपर वो क्या जवाब देंगे तो उन्होंने बस इतना कहा कि जवाब आपके 8 अप्रैल के पेपर में उन्होंने दिया है। (दरअसल 8 अप्रेल की एक पेपर में प्रियदर्शन का इंटरव्यू था कि मैंने अकेले उन्हें अवार्ड नहीं दिया है बल्कि 38 लोगों की टीम ने दिया है, पिछले साल जब रमेश सिप्पी बोर्ड में थे और अमिताभ बच्चन को अवार्ड दिया गया तब किसी ने सवाल नहीं उठाया)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X