''सलमान खान के साथ फिलहाल मेरी दोस्ती OFF है''
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, यह बयान बाजीराव मस्तानी के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संजय लीला भंसाली ने कहा कि सलमान खान उनसे थोड़े खफा हैं क्योंकि उन्होंने सलमान को अपनी कई फिल्मों के लिए अप्रोच नहीं किया। जिनमें से एक फिल्म बाजीराव मस्तानी भी है।
संजय लीला भंसाली ने कहा कि फिलहाल, सलमान खान के साथ मेरी दोस्ती ऑफ (OFF) है। लेकिन मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। न मैंने अब तक सलमान के खिलाफ एक शब्द कहा है, न मैं कभी कहूंगा। वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं।
'शाहरूख खान सुपरस्टार हैं.. और मैं कुछ भी नहीं हूं'
इतना ही नहीं, बल्कि आगे उन्होंने कहा कि, सलमान मेरे लिए हमेशा से स्पेशल रहे हैं और मैं उनसे साथ एक और फिल्म जरूर करना चाहता हूं। हम्मम.. यानि की अगली भंसाली फिल्म में सलमान के होने की संभावना कर सकते हैं।
बहरहाल, संजय लीला भंसाली के साथ तो नहीं, लेकिन यहां देखें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


