''शाहरूख खान के साथ मेरी यह फिल्म बहुत ही खास है.. इंतजार करें..''
आनंद एल रॉय अपनी आगामी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और फैंस के बीच इसका क्रेज बनाए रखना चाहते हैं। निर्देशक ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए 2017 की क्रिसमस को लॉक किया है। इस फिल्म में शाहरूख खान मुख्य किरदार में हैं, जबकि शाहरूख के अपोजिट कैटरीना कैफ को लॉक किया गया है।

बता दें, इस फिल्म को सलमान खान पहले ही ठुकरा चुके हैं। क्योंकि फिल्म से जुड़ी एक खास बात पहले ही लीक हो चुकी थी.. वह यह थी कि यह फिल्म एक बौने आदमी की कहानी है। अब फिल्म में बौने आदमी का किरदार शाहरूख निभा रहे हैं।
शाहरूख खान vs ऋतिक रोशन.. इस फिल्म पर टिकी है इनकी किस्मत!
हाल ही में फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' की प्रमोशन के दौरान जब आनंद एल राय से इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, प्लीज इंतजार करें.. मैं उस फिल्म पर काम कर रहा हूं.. मैं बहुत मेहनती इंसान हूं.. और अपनी फिल्मों पर बहुत काम करता हूं..
शाहरूख खान की वजह से.. अटक गया इस एक्ट्रेस का बॉलीवुड करियर!
आनंद एल राय ने कहा कि शाहरूख खान के साथ मेरी यह फिल्म.. एक डाइरेक्टर के तौर पर मेरे लिए बहुत ही खास है। मैं फिलहाल कहानी पर काम कर रहा हूं, लेकिन बता दूं कि यह एक लव स्टोरी है। मैंने जितना सोचा था, यह उससे थोड़ा ज्यादा समय ले रही हैं, लेकिन यह खास है..


Click it and Unblock the Notifications













