..................... My Film Singham Returns is Better Than Singham said Ajay Devgan - Hindi Filmibeat

हर हालत में सिंघम से बेहतर होगी 'सिंघम रिटर्नस'

हर हालत में सिंघम से बेहतर होगी 'सिंघम रिटर्नस' यह कहना है अभिनेता अजय देवगन का जो कि इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में दिन-रात एक किये हुए हैं।

हर हालत में सिंघम से बेहतर होगी 'सिंघम रिटर्नस'

अपने प्रमोशन के दौरान अजय देवगन ने कहा कि मुझे लगता है कि यह फिल्म हर हालत में पहली फिल्म के बेहतर होगी। अजय देवगन ने कहा कि यह देश की फिल्म है, मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी इस फिल्म को देखने के बाद लोगों का गुस्सा भ्रष्टाचार के खिलाफ और तेज हो जायेगा।

अजय देवगन की तरह फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी का भी कहना है कि फिल्म सिंघम से बेहतर होगी 'सिंघम रिटर्नस' हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' और सिंघम में कोई समानता नहीं है। दोनों में अलग-अलग कहानी है।

फिल्म रिलीज पर नहीं होंगी करीना कपूर

इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर भी हैं। फिल्म की सफलता को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म को देश को समर्पित किया है।

करीना फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में तो जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं लेकिन वो फिल्म की रिलीज के वक्त यहां नहीं रहेंगी वो 16 अगस्त को अपने पति सैफ अली खान का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन जा रही है जबकि 'सिंघम रिटर्नस' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X