पूनम ने खुद मान लिया कि नशा वल्गर है...
पूनम पांडे की बहुचर्चित फिल्म नशा का पहला ट्रेलर लांच कर दिया गया जिसके बारे में बुधवार को मीडिया में भी बता दिया गया। जैसा कि पहले से ही कहा जा रहा है कि नशा एडल्ट फिल्म है, इसलिए इसमें बोल्ड और इंटिमेट सींस की भरमार होगी तो ऐसा ही हुआ है। फिल्म के ट्रेलर में ही पूनम के न्यूड, टॉपलेस और इंटिमेट सींस को प्रमुखता से दिखाया गया है।
इससे पहले की दर्शक किसी नतीजे पर पहुंचते ट्विटर क्वीन पूनम पांडे ने खुद ही ट्विट कर दिया और कहा कि हां मेरी फिल्म नशा काफी वल्गर है लेकिन यकीन मानिये यह काफी शानदार है जिसका लुत्फ आपलोग जरूर उठायेंगे।
फिल्म एक 18 साल के लड़के और 25 साल की लड़की की प्रेम कहानी है। जिसके बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा कि उन्हें यह किरदार निभाकर मजा आया। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वह अपने से बड़े हीरो के साथ रोमांस करना चाहेगी पर्दे पर तो पूनम ने कहा कि छोटे के साथ काम करके तो बड़ा मजा आया देखते हैं बड़ों के साथ करके आता है कि नहीं।
मालूम हो कि पूनम पांडे की फिल्म नशा बड़े पर्दे पर 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना है, जिन्होंने जिस्म 2 में पोर्न स्टार सन्नी लियोन को निर्देशित किया था। फिल्म की शूटिंग से लेकर बनने तक का पूरा सफर पूनम ने बड़े ही मादक अंदाज में ट्विटर पर परोसा है देखते हैं कि नशा को देखकर लोगों का क्या हाल होता है।


Click it and Unblock the Notifications












