प्रियंका को पसंद करता हूं तो बदनाम कैसे करूंगा: असीम मर्चेंट
कही संजय लीला भंसाली को पीसी से प्यार तो नहीं हो गया?
और शायद इसी वजह से असीम मर्चेंट प्रियंका की जिंदगी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिस पर रियेक्शन देते हुए प्रिंयका ने कहा कि यह सुनकर अच्छा लगा कि लोग मेरी लाइफ पर फिल्म बना रहे हैं लेकिन मैं अभी इतनी बड़ी हिरोईन नहीं हो गयी हूं जिस पर फिल्म बनें लेकिन जो लोग ऐसा करने की सोच रहे हैं ।
वैसे अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि प्रियंका को इंप्रेश करने के लिए असीम मर्चेंट उनकी लाइफ पर फिल्म बना रहे हैं। क्योंकि असीम मर्चेंट का पहला प्यार प्रियंका ही हैं , जो कि मॉडलिंग के दिनों से ही प्रियंका पर जान छिड़कते थे लेकिन किन्ही कारणवश प्रियंका और उनका साथ छूट गया है और अब एक बार फिर से असीम मर्चेंट प्रियंका की जिंदगी में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वो पीसी के साथ अपनी पूरी लाइफ बिताने की कोशिश में हैं और प्रियंका के साथ सैटल होना चाहते हैं।
हालांकि असीम ने इन सारी बातों से इंकार किया है, खबर यह भी है कि असीम की फिल्म न केवल प्रियंका के मॉडलिंग के दौर की है, बल्कि उस दौरान प्रियंका के प्रबंधक रहे प्रकाश जाजू के साथ रुपयों को लेकर उनके विवाद के बारे में भी है।
अंदर की खबर रखने वालों की माने तो प्रियंका उस समय काफी परेशान हो गईं, जब उन्हें पता चला कि इस विषय पर कोई फिल्म बन रही है। लेकिन असीम ने अपनी रचनात्मक स्वतंत्रता का हवाला देते हुए कहा, "फिल्म प्रियंका चोपड़ा के बारे में नहीं, बल्कि प्रकाश जाजू के बारे में है।"
उन्होंने कहा, "यह फिल्म प्रकाश के बॉलीवुड के अनुभव के बारे में है और इसमें पूरे मनोरंजन जगत की बातें शामिल होंगी। मैं प्रियंका का सम्मान करता हूं और उन्हें पसंद भी करता हूं। मैं किसी भी तरीके से उनको बदनाम करने या चोट पहुंचाने का प्रयास नहीं कर रहा हूं। एक फिल्म निर्माता होने के नाते मैं सिर्फ एक वास्तविक फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा हूं।"
जाजू का दावा था कि प्रियंका ने उनके वेतन का बड़ा भाग गबन कर लिया। प्रियंका के दिवंगत पिता कर्नल अशोक चोपड़ा ने इस संबंध में जाजू के खिलाफ पुलिस में गलत आरोप और परिवार को धमकाने की शिकायत भी दर्ज कराई थी।जाजू को 2008 में गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें दो महीने जेल काटनी पड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications
