..................... इरफान खान के बेटे बाबिल ने कहा, मेरे पिता बॉक्स ऑफिस पर 6 पैक एब्स वालों से हार गए | My Father Was Defeated At The Box Office By Hunks With Six Pack Abs:Irrfan Khan's Son Babil - Hindi Filmibeat

इरफान खान के बेटे ने लिखा दमदार पोस्ट- '6 पैक एब्स वालों से बॉक्स ऑफिस पर हारते रहे मेरे पिता'

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में एक बार फिर नेपोटिज्म और पक्षपात को लेकर चर्चा शुरु हो चुकी है। फिल्म इंडस्ट्री के भी कई कलाकारों ने भी खुलकर अपना मत रखा है। इसी विषय पर इरफान खान के बेटे बाबिल ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बॉलीवुड और बॉक्स ऑफिस की सच्चाई सामने रखी है।

बाबिल ने एक दमदार पोस्ट में लिखा- मेरे पिता हिंदी फिल्म जगत की प्रकृति को बदलने की लगातार कोशिश करते रहे लेकिन हर बार वे बॉक्स ऑफिस पर सिक्स पैक एब्स वाले अभिनेताओं से हार जाते थे। उन्होंने अभिनय कला की तरक्की के लिए अपनी पूरी ज़िंदगी लगा दी।

Irrfan Khan

बाबिल ने इरफान और अपनी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और एक लंबा नोट फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा, 'आपको पता है मेरे पिता ने मुझे सिनेमा के छात्र के तौर पर सबसे जरूरी बात क्या सिखाई थी? मेरे फिल्म स्कूल जाने के पहले, उन्होंने मुझे चेतावनी दी थी कि मुझे खुद को प्रूव करना होगा क्योंकि बॉलीवुड दुनिया के सिनेमा में कभी-कभी सम्मानित होता है। 60 के दशक से लेकर 90 के दशक तक और न ही उनकी समझ की वैल्यू थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X