'मेरे पिता को जान का खतरा है'- अभिषेक बच्चन और देवेंद्र फडणवीस से केआरके के बेटे की गुहार!
कमाल राशिद खान इस वक्त मुसीबत में हैं और अक्सर अपने ट्वीट्स बेबाकी के कारण वो चर्चा में रहते हैं। कई बार उनके आपत्तिजनक ट्वीट्स भी सामने आते हैं जो कि लोगों को हर्ट करने के लिए काफी होते हैं। यही कारण है कि विवाद का नाता उनके साथ बना ही रहता है। 29 अगस्त को, उन्हें अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के बारे में विवादास्पद ट्वीट्स के 2020 मामले में गिरफ्तार किया गया था,
एक सप्ताह के भीतर उन्हें जनवरी 2019 के पहले सप्ताह में कथित रूप से यौन संबंध बनाने और शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ने के आरोप में एक बार फिर गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि उन्हें बुधवार तक दोनों मामलों में जमानत मिल गई थी। केआरके के गुरुवार को जेल से बाहर आने के बाद उनके बेटे फैसल कमाल ने अपने पिता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख से मदद की मांग करते हुए दो ट्वीट साझा किए।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मदद मांगी
उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मदद मांगी है। अपने पहले ट्वीट में फैसल ने कहा कि उनके पिता को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और मुंबई में उनकी जान के पीछे कुछ लोग हैं।

उनके बेटे ने लिखा
उनके बेटे ने लिखा, ''मैं हूं केआरके का बेटा फैसल कमाल। मुंबई में मेरे पिता को मारने के लिए कुछ लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। मैं अभी लंदन में रह रहा हूं और 23 साल का हूँ।

आगे क्या लिखा?
मुझे नहीं पता कि मैं अपने पिता की मदद कैसे करूं। मैं अनुरोध करता हूँ, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और देवेंद्र फडणवीस जी से, मेरे पिता की जान बचाने के लिए। मैं और मेरी बहन उसके बिना मर जाएगी।''

समर्थक ट्वीट पर कमेंट कर रहे हैं
इसके बाद लगातार उनके समर्थक ट्वीट पर कमेंट कर रहे हैं और अपनी बातें कह रहे हैं। केआरके इस वक्त कानूनी पचड़े में फंसे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











