दारू की मुहब्बत में गिरफ्तार धरम हो गये बर्बाद

एक बार फिर से बॉलीवुड के ही मैन यानी की बीते जमाने के सुपरहिट हीरो धर्मेंद्र अपने दोनों जाबांज बेटों सन्नी देओल और बॉबी देओल के साथ फिल्म यमला पगला दीवाना 2 को लेकर तैयार हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है, हर टीवी चैनल पर फिल्म के गाने बार-बार दिखाये जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर एहसास होता है कि फिल्म काफी मस्ती से भरपूर हैं जिसमें हंसी का तड़का लगा हुआ है।

प्रमोशन इवेंट के ही दौरान धरमपा जी की ओर से कुछ ऐसे राज भी खोले जा रहे हैं जिन्हें सुनकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और उन्हें उनकी बातें कापी दिलचस्प भी लगीं। धरम पा जी ने कहा कि उन्हें दारू पीने का जबरदस्त नशा था जिसके कारण उनका फिल्मी करियर वक्त से पहले खत्म हो गया है। धरम पा जी ने कहा कि अगर उन्हें शराब की लत ना होती तो उनका करियर बतौर हीरो उस तरह से खत्म नहीं होता जिस तरह से हुआ है। हालांकि अब धरम पा जी साल 2010 से शराब छोड़ चुके हैं।

मालूम हो कि ब्लैक एंड व्हाईट से लेकर कलर तक के जमाने में ढेरों मनोरंजक फिल्म देने वाले धरम पा जी ने लंबे अरसे के बाद साल 2011 में फिल्म यमला पगला दीवाना बनायी थी, जिसके सीक्वेल को एक बार फिर से वह पार्ट 2 के रूप में लोगों के सामने ला रहे हैं। फिल्म के गानों में धरम जी के ठुमके लोगों को काफी अच्छे लग रहे हैं। देखते हैं कि फिल्म लोगों को पसंद आती है कि नहीं। यह फिल्म 7 जून को रिलीज हो रही है।

आईये आपको दिखाते हैं यमला पगला दीवाना 2 की तस्वीरें...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X