वेश्या का किरदार चुनौतीपूर्ण

अपरा ने कहा, "मुझे कभी भी एक वेश्या का संपूर्ण अभिनय करने का अवसर नहीं मिला है, मैं वास्तव में ऐसा किरदार करना चाहती हूं। ऐसा किरदार मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती होगा।" उन्होंने कहा, "मुझे यह बात हमेशा हैरान करती है कि ऐसा कौनसा दबाव होता है जिसके चलते महिलाएं अपनी शरीर बेचने को तैयार हो जाती हैं। इस तरह का किरदार करना बेहद मुश्किल होगा।"
अभिनेत्री ने 'देवदास" और 'चोरी चोरी चुपके चुपके" फिल्म में इसी तरह के छोटे किरदार किए हैं लेकिन वह अच्छे से लिखा गया संपूर्ण वेश्या का किरदार करना चाहती हैं। अपरा ने 'क्योंकि.." में एक सशक्त भूमिका करने के साथ कई गुजराती नाटकों और धारावाहिकों में भी अभिनय किया है। उन्होंने 'एक महल हो सपनों का", 'सात फेरे", 'करम अपना अपना", 'सोलह श्रृंगार" और 'विरुद्ध" जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











