दो फिल्में सुपरफ्लॉप.. और सुपरस्टार एक्ट्रेस का हाल बेहाल.. OUCH
कंगना रनौत के लिए देखा जाए तो 2017 कुछ खास अच्छा नहीं रहा। उनकी इस साल दो फिल्में रंगून और सिमरन आईं और दोनों ही फ्लॉप हो गईं। पिछले कुछ सालों से लगातार एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहीं कंगना रनौत का लगातार दो फ्लॉप फिल्में देना बड़ी बात है।
फिल्म हिट हो या फ्लाॉप कंगना रनौत की एक खासियत है कि वो हमेशा सीधे दिल से बात करती हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है। दो फिल्में फ्लॉप होने का कंगना रनौत की जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ा है इसपर उन्होंने दिल खोलकर बात की है।

कंगना रनौत ने ना सिर्फ फिल्मों के बारे में बल्कि अपनी आर्थिक स्थिति और एंडोर्समेंट के बारे में भी खुलकर बातें की। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्होंने पहले से एंडोर्समेंट के कम ऑफर आ रहे हैं और उनकी आमदनी भी कम हो गई है।जानिए कंगना रनौत ने और क्या-क्या कहा।


Click it and Unblock the Notifications