मेरा बचपन दुखद था: रितिक

By Staff

Hrithik Roshan
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन आज लोगों के दिलों पर सुपरहीरो बनकर राज कर रहें है लेकिन बहुत कम लोग जानते होगे कि हीरो बनने के लिए रितिक ने काफी मेहनत की है। रितिक की हालत बचपन जैसी अभी भी होती तो शायद वे कभी हीरो बनने के बारे में नहीं सोचते। बचपन में उन्‍हें बोलने संबंधी समस्‍या थी। वे बोलते समय हकलाते थे। यह परेशानी 15 साल की उम्र तक रही।

रितिक ने यह सब बातें फरहा खान के शो 'तेरे मेरे बीच में' में बताया। वे अपने जीवन के व्‍यक्तिगत पहलुओं पर चर्चा करने से कतरातें है। लेकिन फरहा के सामने बिना बोले रह नहीं पाए। रितिक ने बताया उनके हकलाने की वजह से लोग उनका मजाक उड़ाते थे। वे स्‍कूल में मौखिक टेस्‍ट के समय गायब हो जाते थे।

रितिक ने 15 वर्ष की उम्र में अपने बोलने की समस्‍या का निदान किया। उन्‍होंने अपने बोलने पर काफी मेहनत की। रितिक ने यह भी बताया कि वे काफी शर्मीले किस्‍म के है।

जब फरहा ने उनसे पूछा कि सुजैन उनकी जिंदगी में कैसे आई? इस पर रितिक का कहना था कि एक बार वे सुजैन के साथ एक रेस्‍तरां में गए। वहां शर्म के मारे आर्डर ही नहीं कर पा रहे थे, सुजैन ने स्थि‍ति को भांपते हुए खुद ही अपने व उनके लिए खाने का आर्डर किया। सुजैन के इस व्‍यवहार ने रितिक का दिल जीत लिया।

रितिक को महसूस हुआ कि सुजैन वह पहली लड़की है जिसके साथ उन्‍हें सहज महसूस हुआ। इस बात से रितिक को सुजैन से प्‍यार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X