''सलमान नहीं.. शाहरूख खान के साथ मेरी कैमिस्ट्री BEST है....''
नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि तीनों खानों में उनकी कैमिस्ट्री सबसे अच्छी शाहरूख खान के साथ है।
जनवरी में रिलीज फिल्म 'रईस' में पहली बार शाहरूख खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे थे। कोई शक नहीं कि लोगों को यह जोड़ी बेहद पसंद आई। हाल ही में नवाजुद्दीन ने भी शाहरूख के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया।
शाहरूख, सलमान और STARDOM.. आमिर का तगड़ा बयान.. जरूर पढ़ें!
नवाजुद्दीन ने सीधे शब्दों में कहा कि, मैंने तीनों खान सुपरस्टार के साथ काम किया है। लेकिन शाहरूख खान के साथ मेरी कैमिस्ट्री बेस्ट है। शाहरूख भी थियेटर से जुड़े हैं, जिस वजह से उनकी एक्टिंग दूसरों से काफी अलग है। साथ ही, शाहरूख कभी अपनी स्टारडम के साथ शूटिंग करने सेट पर नहीं आते। बल्कि वह सिर्फ एक एक्टर होते हैं।

नवाज ने रईस की यादों को समेटते हुए बताया.. 'शूटिंग के दौरान शाहरूख सिर्फ अपनी लाइन ही याद नहीं रखते थे.. बल्कि उन्हें को-स्टार्स के लाइन भी याद होते थे। कैमरा के सामने उनमें अलग सा जोश, अलग अंदाज दिखता है। स्क्रीन पर हमारी कैमिस्ट्री काफी कंफर्टेबल दिखती है.. बनावटी नहीं दिखता। शाहरूख के साथ काम करना थियेटर के दिनों को फिर से जीना था.. '
बहरहाल, यहां देंखे किन किन फिल्मों में स्टार्स के सामने जमकर टिके हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी-


Click it and Unblock the Notifications