मेरी जाति भारतीय है: अमिताभ
कायस्थ्य, ब्राह्मण, बनिया पर वोटों की राजनीति करने वाले लोगों ने जब बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन से उनकी जाति पूछी तो उन्होंने जवाब दिया, 'भारतीय।' अमिताभ ने कहा कि उनकी सिर्फ एक जाति है और वो है भारतीय।
देखें : बीग बी की तस्वीरें
बुधवार को अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, 'हाल ही में नेताओं द्वारा उठाए गए इस संवेदनशील मुद्दे से मैं दूर रहता हूं। वह कहते हैं कि वह इस मुद्दे पर सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। सरकार का फैसला जो भी हो लेकिन जब मुझसे यह सवाल किया जाएगा तो मेरा जवाब तैयार है और मैं अपनी जाति भारतीय बताऊंगा।'
देखे : बहन से प्रेरित हुईं बिपाशा
बिग बी कहते हैं कि उनके पिता व प्रख्यात हिंदी कवि, साहित्यकार जाति व्यवस्था में भरोसा नहीं करते थे। वह कहते हैं, 'मेरे पिता जाति में विश्वास नहीं करते थे और न ही हम में से कोई यह सब मानता है।
उन्होंने सिख (तेजी बच्चन) से विवाह किया था, मैंने बांग्ला (जया बच्चन) से, मेरे भाई ने सिंधी (रमोला) से, मेरी बेटी (श्वेता) ने पंजाबी (निखिल नंदा) से और बेटे (अभिषेक) ने मंगलौरियन (ऐश्वर्या राय) से विवाह किया है। उन्होंने (हरिवंश राय) ने अपनी आत्मकथा में लिखा था कि उनकी भावी पीढ़ियां देश के विभिन्न हिस्सों में विवाह करेंगी। अब तक यह परंपरा जारी है!


Click it and Unblock the Notifications