मेरा शरीर डीजल इंजन की तरह है - सलमान खान
सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। हर किसी को फिल्म काफी पसंद आ रही है और फिल्म 300 करोड़ की कमाई करने से कुछ ही कदम दूर है।टाइगर जिंदा है सलमान खान के फैन्स के लिए क्रिसमस और न्यू ईयर ट्रीट से कम नहीं है क्योंकि इसमें सलमान खान का एक्शन अवतार नजर आया है।
Recommended Video

सभी जानते हैं कि फिल्म के ज्यादातर एक्शन सलमान खान ने खुद किया है और वो बेहद शानदार अंदाज में किया है। सलमान खान फिलहाल 52 साल के हैं और इस उम्र में भी खुद को इस कदर फिट रखना कोई आसान काम नहीं है। जब फिल्म के बारे में सलमान खान से बात की गई तो उन्होंने इसका उत्तर दिया।

सलमान खान ने कहा कि वो आज भी एक्शन कर सकेत हैं लेकिन कुछ एक्शन ऐसे हैं जो वो नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें भी उम्र का ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन सलमान खान ने कहा कि "मैं सर के बल नहीं खड़ा हो सकता, मैं हाथों पर नहीं चल सकता लेकिन क्विक मूममेंट आसानी से कर सकता हूं। मेरा शरीर डीजल इंजन की तरह है एक बार गर्म हो गया तो चलता रहेगा।"
आपको बता दें कि टाइगर जिंदा है 280 करोड़ की कमाई कर चुकी है और फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा भी छूने में कामयाब होगी।


Click it and Unblock the Notifications