..................... My action is different from Ajay and Salman's | मैं सलमान और अजय की तरह एक्शन नहीं करताः जॉन - Hindi Filmibeat

मैं सलमान और अजय की तरह एक्शन नहीं करताः जॉन

By Super

बॉलीवुड के हीरो आज कल एक्शन रोल में लौट रहे हैं, अगर हम आमिर खान की बात करें तो आमिर ने काफी समय तक कॉमेडी और रोमांटिक रोल किये इसके बाद अचानक ही टफ लुक में फिल्म गजनी में दिखाई दिये।

अगर सलमान खान की बात करें तो वो वांटेड के बाद से ही लगातार एक्शन बेस्ड फिल्मों में ही नज़र आ रहे हैं, वाटेंड के बाद उन्होने फिल्म दबंग से हुडदंग मचा दिया। फिर वो बॉडीगार्ड के लवली सिंह बन कर लोगों के सामने आये।

अजय देवगन भी काफी समय से सिर्फ कॉमेडी फिल्म में ही देखे जा रहे थे फिर वो भी सिंघम के बाजीराव के रूप में सबको हिला कर रख दिया।

अब जॉन भी अपनी फिल्म फोर्स में एक दमदार नारकोटिक्स ऑफिसर के रूप में नज़र आएंगे। यह फिल्म शुक्रवार को पर्दे पर आ रही है। इस फिल्म में एक्शन, थ्रीलर और रोमांस तड़का लगाया गया है। विपुल शाह की फिल्म के बारे में अजय का कहना है कि इस फिल्म में आपको रीयल एक्शन देखने को मिलेगा।

इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर अलान अमिन ने करीब 27 साल के बाद एक्शन दृश्य को फिल्माया है और इस बात के लिए मैं श्योर हूं कि इस बार दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा।

मुझे लगता है आज भी बॉलीवुड में एक एक्शन हीरो की जगह आज भी खाली है क्योंकि आज की जो जनरेशन है वो रोमांटिक फिल्में करते हैं और जो कुछ हिरों हैं वो कॉमेडी फिल्में करने में व्यस्त हैं। मैं बॉलीवुड का एक मात्र एक्शन हीरो बनना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X