मैं चाहता हूं मेरा अभिनय बोले : जॉन अब्राहम

jhoota hi sahi
अभिनेता जॉन अब्राहम की कद-काठी लोगों को खूब आकर्षित करती है और खासकर युवाओं में उनके जैसा दिखने की होड़ है। वैसे जॉन यह बिल्कुल नहीं चाहते कि उनका अभिनय उनकी आकर्षक कद-काठी के पीछे कहीं गायब हो जाए। उन्हें खुशी है कि उनकी आने वाली फिल्म 'झूठा ही सही' लोगों की उनके बारे में सोच बदल देगी।

जॉन ने कहा, "मेरी कद-काठी पर बहुत ध्यान दिया जाता है। इससे मेरा अभिनय छुप जाता है। जब मैं कोई रोमांस से भरी अच्छी भूमिका करता हूं तो लोग उसे किसी और तरह परिभाषित करते हैं। मैं जैसा दिखता हूं उसके लिए मुझे कोई अफसोस नहीं है लेकिन इसकी वजह से मेरा अभिनय छुप जाता है और लोग मेरी कद-काठी पर ही ध्यान देते हैं।"

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके अभिनय पर भी ध्यान दिया जाए क्योंकि वह इसके लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं। जॉन को अब्बास टायरवाला की फिल्म 'झूठा ही सही' से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक बुक स्टोर में काम करने वाले सामान्य से लड़के की भूमिका निभाई है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

उन्होंने बताया कि जब टायरवाला ने उन्हें किरदार के विषय में बताया तो उन्हें इस बात का डर नहीं था कि वह कैसे दिखेंगे बल्कि इस बात की चिंता थी कि क्या वह इस भूमिका के साथ न्याय कर सकेंगे।उन्होंने कहा, "जब मैंने फिल्म देखी तो मुझे अपने किरदार से प्यार हो गया क्योंकि सिर्फ यही फिल्म मेरी अपनी है जहां पहले तीन मिनट में तो पर्दे पर जॉन अब्राहम दिखता है और उसके बाद मैं भूल जाता हूं कि मैं जॉन हूं और मैं सिर्फ सिड (किरदार) पर ध्यान देता हूं और यही इस किरदार और निर्देशक की जीत है।"'झूठा ही सही' में टायलवाला की पत्नी व फिल्म की पटकथा लेखिका पाखी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X