अब फिल्म बनाएंगे मुजफ्फर अली!

निर्माता व निर्देशक अली ने कहा कि मैं वर्ष 2009 के अंत तक दो फिल्में प्रदर्शित करुंगा और दोनों ही फिल्में बड़े सितारों से सजी बड़े बजट की होंगी।
फिल्मों का नाम बताने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल इसे एक राज ही रहने दिया जाए। हालांकि उन्होंने इशारा किया कि उनकी एक फिल्म में बॉलीवुड के एक मशहूर खान भी हैं। वे यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।
'उमराव जान' की रीमेक बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "ऐसी फिल्में संयोग से बनती हैं। किसी भी चीज की नकल में असलियत नहीं मिलती।"
बेटे शाद अली के संबंध में अली ने कहा कि वर्तमान दौर के हिसाब के वह बेहतरीन फिल्म बना रहे हैं और उनकी फिल्मों का कथानक युवाओं पर आधारित होता है।


Click it and Unblock the Notifications