Must Watch: खलनायक आमिर की 6 बड़ी फ्लाप फिल्में
आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म तलाश को लेकर खासा चर्चा में हैं। फिल्म एक संस्पेस थ्रिलर है इसलिए लोगों को इस कहानी के बारे में कुछ खास कहा नहीं जा रहा है। फिल्म में आमिर खान एक ईमानदार और ताकतवर पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी और करीना कपूर हैं। फिल्म के निर्माता भी आमिर खान है।
आज आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्ट कहा जाता है। उनकी फिल्में बॉक्सऑफिस पर सफलता की कुंजी माना जाता है लेकिन बॉलीवुड का यह हसीन जादूगर हमेशा से सक्सेस की गारंटी नहीं था। इनकी भी ऐसी बड़ी और यादगार फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्सऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। अच्छी स्टोरी, बड़े बैनर होने के बावजूद फिल्में नहीं चली। बॉलीवुड में एक समय ऐसा था कि आमिर खान पर कोई पैसा खर्च ही नहीं करना चाहता था वजह थी उनकी लगातार फ्लॉप होती फिल्में।
लेकिन तभी आमिर खान ने धर्मेश दर्शन की राजा हिंदुस्तानी फिल्म की जो कि सिल्वर जुबली हुई। उसके बाद आमिर खान ने अपनी कार्यशैली में परिवर्तन किया और आज सफलता के बादशाह बन गये।
आईये आपको बताते हैं आमिर खान की ऐसी ही टॉप 6 फ्लॉप फिल्में जिसने बॉक्सऑफिस पर पानी नहीं मांगा।


Click it and Unblock the Notifications











