Must Watch: शाहरूख, पहचान, अवतार और सितारा...
जहां बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख की लवस्टोरी जब तक है जान हिट हो गयी हैं वहीं दूसरी और कामयाबी और शौहरत किंग खान के कदम चूम रही है। मोरक्को में भारतीय सिनेमा को सौ साल पूरे होने पर एक भव्य आयोजन किया गया था। दुनिया भर के लोगों के बीच में शाहरूख को मोरक्को सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसे पाकर गदगद किंग खान खुशी से झूम उठे और ऐसा झूमे की लोग भी उनके साथ नाचने लगे।
कार्यक्रम के होस्ट ने किंग खान को बॉलीवुड की पहचान, अवतार और सितारे नाम से संबोधित करके स्टेज पर बुलाया और उन्हें सम्मानिक किया। शाहरूख ने भी सम्मान पाने के बाद मोरक्को के लोगों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया और भारत को नमन किया। इसके बाद तो किंग खान ने आधे घंटे स्टेज पर ऐसा धमाल मचाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
शाहरूख ने अपनी ही फिल्मों के गानों पर डांस किया। अपनी फिल्मों के डॉयलाग बोले जिस पर लोगों की तालियां रूकने का नाम ही नहीं ले रही थीं। मोरक्को में जमा अल फना चौक हॉल में शाहरूख की जब तक है जान को भी दिखाया गया। फिल्म दीवाना से फिल्मी पर्दे पर प्रवेश करने वाले शाहरूख खान ने अब तक करीब 80 फिल्मों में काम किया है।
आईये आपको दिखाते हैं शाहरूख की कुछ चुनिंदा तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











