VIDEO: छोटे बजरंगी के संग जमकर नाचे 'बजरंगी भाईजान' सलमान.. Don"T MISS
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान के फैंस यूं ही उन पर जान नहीं छिड़कते हैं। बल्कि उनकी जिंदादिली उनके फैंस को उनके और करीब ले आती हैं। जी हां, यदि आपने अभी तक यह नहीं महसूस नहीं किया है तो नीचे दिए वीडियो को देखें। छोटे बच्चों के संग सलमान के मस्ती भरे डांस को देख आपके चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाएगी।

दरअसल, सलमान खान अपनी आगामी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं। जिस दौरान उन्हें छोटे बच्चों के संग के डांस शूट करना था। यहां सलमान के साथ 600 डांसर्स थे, जिनमें ज्यादातर बच्चों को लिया गया था, सभी बच्चे बजरंगी यानि की हनुमान की वेशभुषा में हैं।
बहरहाल, शूटिंग तो हो गई, लेकिन सलमान और बच्चों की मस्ती खत्म नहीं हुई। नगाड़े की आवाज पर सलमान और बच्चे जमकर नाचे। यह देखकर वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। सब सलमान की इस अदा पर हैरान थे, लेकिन अपने सल्लू मियां पूरे मूड में आ चुके थे और वे भी बच्चों संग बच्चे बन गए।
नीचे देंखे वीडियो- (Don't Miss)


Click it and Unblock the Notifications

