मैं मुस्लिम हूं इसलिए घर नहीं मिला: इमरान
मुम्बई की एक हाउसिंग सोसाइटी पर कटट्पंथी होने का आरोप लगाते हुए अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा है कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें मकान नहीं दिया गया।
इमरान का कहना है कि उन्होंने कभी नही सोचा था कि मकान खरीदने के लिए चरित्र प्रमाणपत्र देने की जरूरत पड़ेगी। व्यथित इमरान ने हाउसिंग सोसाइटी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग में अपील की है।
इमरान ने हाउसिंह सोसाइटी में बतौर टोकन एक लाख रूपए जमा कर दिए थे इसके बावजूद सोसाइटी ने नो आबजेक्शन सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया।
यह पहली बार नहीं हुआ है जब मुस्लिम होने के मकान पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। इसमें शबाना आजमी, जावेद अख्तर, आमिर खान के नाम शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications