सलमान की टिप्पणी से आहत मुस्लिम
शाहरूख खान के अमरीकी हिरासत में लिए जाने की घटना पर सलमान खान के बयान ने मुस्लिम समुदाय हो आहत कर दिया है। कुछ मुस्लिम समूह उनके घर के बाहर धरना प्रदर्शन करके उनसे मॉफी मांगने की अपील की है।
गौरतलब हो कि सलमान ने इस घटना पर कहा कि इसे तूल दिए जाने की जरूरत नहीं है। ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं है । मुस्लिम समुदाय सलमान की इस टिप्पणी से नाराज हो गया है। उनका कहना है कि सलमान को अपनी व्यक्तिगत लड़ाई को अपने तक सीमित रखना चाहिए। यह पुरे मुस्लिम समुदाय का अपमान है। उन्हे हमेशा संदेह के घेरे में रखा जाता है।
फिलहाल सलमान ने इस विरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अमरीकी हिरासत नेवार्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट बॉलीवुड मुस्लिम शाहरूख खान सलमान खान bollywood muslim newark international airport salman khan shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications