शाहरूख की टिप्‍पणी से आहत मुस्लिम

By Staff

एक सामाजिक संस्‍था ने अभिनेता शाहरूख खान के खिलाफ इस्‍लाम धर्म का अपमान करने की रिपोर्ट दर्ज करने की अपील की है।

बान्‍द्रा पुलिस ने बताया कि मुम्‍बई अमन कमेटी नाम की सामाजिक संस्‍था ने शाहरूख के खिलाफ रिपोर्ट करवाने की अपील भेजी है जिसमें कहा गया कि उन्‍होने टाइम और स्‍टाइल पत्रिका को दिए गए साक्षात्‍कार में इस्‍लाम धर्म का अपमान किया है। पुलिस पूरी छानबीन के बाद ही मामला दर्ज करेगी।

मुम्‍बई अमन कमेटी के वरिष्‍ठ सदस्‍य जफर कुरैसी ने इस बारे में बताया, ''टाइम एण्‍ड स्‍टाइल के जुलाई अंक में शाहरूख ने मुहम्‍मद साहब के खिलाफ कुछ असंवैधानिक भाषा का प्रयोग किया है, जिसे इस्‍लाम धर्म का अपमान हुआ है, हम इसे कतई बर्दाश्‍त नही करेंगे।''

इस कमेटी ने शाहरूख के खिलाफ धारा 504 के तहत मामला दर्ज करने की अपील करते हुए एक विरोध प्रदर्शन भी किया है।

फिलहाल शाहरूख फिल्‍म माई नेम इज खान की शुटिंग क‍े सिलसिले में न्‍यूयार्क में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X