'हज करने नहीं जाऊंगा..' Arshad Warsi के इस बयान पर भड़क गए मुसलमान, बोले- तुम्हारी औकात...

Arshad Warsi Troll On Hajj Video- अरशद वारसी एक के बाद एक बयान के बाद लगातार खबरों का हिस्सा हैं। अब उन्होने कुछ विवादित बयान भी दिए हैं जिसके बाद वो ट्रोल हो रहे हैं।
पहले उन्होने प्रभास को फिल्म कल्कि 2898 एडी में जोकर कहा था जिसके बाद लोग भड़के थे लेकिन अब मुस्लिम लोग भी अरशद वारसी पर जमकर बरस रहे हैं। दरअसल अरशद वारसी ने खुद को बेधर्मी बताते हुए हज करने को लेकर एक बयान दिया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
अरशद वारसी इस दौरान एक पॉडकास्ट में थे और उनके पूछा गया था कि क्या आप हज करेंगे? इसपर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, 'नहीं, मैं रिलीजियस पर्सन नहीं हूं।' इसके बाद शख्स ने पूछा, विजिटर के हिसाब से तो जाएंगे? इस पर अरशद वारसी ने हां कर दिया। अरशद वारसी का ये वीडियो दो सप्ताह पुराना है जो कि अब वायरल हो रहा है। इसके बाद लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर एक ने लिखा, ''वह जानता है कि हराम के पैसों से नहीं होगा, इसीलिए।'' एक ने लिखा, ''अल्लाह बुलाना ही नहीं चाहता।''' एक ने लिखा, "वो तो दिख रहा है" अनफ़िल्टर्ड वह कभी संकोच नहीं करता।'' एक ने लिखा, ''हाँ, वह नहीं जा सकता क्योंकि उसे बुलाया नहीं गया है।'' एक ने लिखा, तुम्हारी क्या औकात है, ''तुमको सरकार बुलाएंगे ही नहीं।'' एक ने लिखा, ''अल्लाह माफ करे इसे।'' एक ने लिखा, ''मुझे यह कहते हुए खेद है कि वह मुस्लिम नहीं है।'' एक ने लिखा, ''वह एक ऐसा लड़का है जो अपने माता-पिता से प्यार नहीं करता। अपने साक्षात्कार में स्वीकार किया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे है।
बोनी कपूर पर लगाया ये आरोप?
Unfiltered के साथ इंटरव्यू के दौरान अरशद वारसी ने कहा कि बोनी कपूर ने उनको पूरे पैसे नहीं दिए हैं। उन्होने कहा, "मुझे पंकज पराशर ने फिल्म के गाने को लेकर कोरियोग्राफ करने के लिए बुलाया था। उन्होंने बोनी कपूर से मेरे लिए बात भी की और मैंने कहा कि मैं चार दिन के शूट के लिए 1 लाख रुपए लूंगा।" फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











