महाकुंभ पहुंचे मुस्लिम फिल्म मेकर कबीर खान, संगम में अमृत स्नान से पहले बोले- इसमें हिंदू-मुसलमान..

Kabir Khan MahaKumbh 2025: देश भर में इन दिनों क्या आम और क्या खास हर कोई संगम में एक ही पानी में डुबकी लगाने के लिए तरस रहा है। हर दिन प्रयागराज में संगम में तमाम वीवीआई डुबकी लगा रहे हैं जिनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड से मुस्लिम फिल्म मेकर कबीर खान भी अमृत स्नान के लिए पहुंचे हैं। इसे धार्मिक स्नान को उन्होंने हिंदू मुस्लिम से उपर बताया है।
एएनआई से बात करते हुए कबीर खान ने कहा- 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं। ऐसा 12 साल में एक बार होता है। मैं यहां आकर खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं। मैं यहां पवित्र डुबकी भी लगाऊंगा। ये बातें हिंदू और मुसलमानों के बारे में नहीं हैं, ये बातें हमारे मूल, हमारा देश और हमारी सभ्यता के बारे में हैं। इसमें कोई हिंदू या मुस्लिम नहीं है, अगर आप मानते हैं कि आप भारतीय हैं, तो आपको सब कुछ महसूस करना चाहिए।'
#WATCH | Prayagraj, UP: On his Maha Kumbh visit, Film Director Kabir Khan says "I am very excited. This happens once in 12 years. I feel fortunate to have come here. I will take a holy dip here too. These things are not about Hindus and Muslims, these are the things of our… pic.twitter.com/oXabr6I0NQ
— ANI (@ANI) January 28, 2025
सोशल मीडिया पर कबीर खान के इस फैसले की काफी सराहना हो रही है। फैंस इसे काफी अच्छा मान रहे हैं। कबीर खान की बात करें तो डायरेक्टर ने कई फिल्में बनाई हैं। उन्होंने कार्तिक आर्यन की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' को डायरेक्ट किया था। इससे पहले वे रणवीर सिंह की 83, सलमान खान की 'एक था टाइगर', 'ट्यूबलाइट' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











