रामायण के राम Arun Govil के साथ मुस्लिम परिवार ने क्लिक करवाईं तस्वीरें, लोगों ने कहा, 'यही है असली भारत'

arun govil

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही टीवी के राम अरुण गोविल वहां पहुंच गए थे। इस दौरान वो काफी चर्चा में रहे। रामानंद सागर की रामायण जब आती थी तो इसने पूरे भारत को जोड़कर रखा था।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि अरुण गोविल एक मुस्लिम फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। अरुण गोविल को ये मुस्लिम फैमिली मिल गई थी और इस दौरान इस मुस्लिम शख्स ने टीवी के राम के साथ अपने परिवार की तस्वीर लेनी की इच्छा जाहिर की थी।

मुस्लिम शख्स ने अपने परिवार को बताया कि ये रामायण के राम हैं। इसके बाद अरुण गोविल ने इस परिवार के साथ तस्वीर क्लिक करवाई थी। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को Viral Bhayani ने साझा किया है।

इसके बाद लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''धर्म द्वारा विभाजित नहीं, सरकार द्वारा विभाजित।'' एक ने लिखा, ''मीरा रोड मुंबई भाईचारा देखलिया भाई...इतना अच्छा नहीं सब।'' एक ने लिखा, ''ये असली मुसलमान है भारत के।''

एक ने लिखा, ''मैं कब से इस भारत को देखना चाहता था!'' एक ने लिखा, ''खूबसूरत सुबह.. इस वीडियो को देखने के बाद।'' एक ने लिखा, ''वो भी इंसान है भाई - हमेशा धर्म नहीं होता।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। लेकिन अरुण गोविल की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

पुराना है वीडियो

आपको बता दें कि ये वायरल वीडियो अभी का नही है बल्कि काफी पुराना है। अब राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर ये वीडियो वायरल हुआ है। लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो जोकि सामने आया है...

More from Filmibeat

Read more about: arun govil
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X