हीरोइनों से फिल्म इंडस्टी छुड़वा रहे हैं जाकिर नाइक? मुस्लिम एक्ट्रेस का खुलासा उनके कारण मेरी...

Yashma Gill On Quitting Acting

Yashma Gill On Quitting Acting: पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री यशमा गिल इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें की एक्ट्रेस को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि उन्होंने इस्लाम की राह पर चलने के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ दिया है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान में हुए भारत के वंचित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक का एक इवेंट अटेंड किया।

इस इवेंट के दौरान यशमा गिल ने जाकिर नाइक से सवाल किया कि वह अब इस्लामिक तरीके से जिंदगी जीने की राह पर चलने की कोशिश कर रही है। एक्ट्रेस के इस सवाल से काफी सारे लोग यही समझ बैठे कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया है। इस इवेंट में एक्ट्रेस का रोते हुए वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आया। उनके इंडस्ट्री को छोड़ने की खबरें भी तेजी से वायरल होने लगी।

लेकिन अब इसी बीच यशमा गिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए बताया कि "उन्होंने इंडस्ट्री को नहीं छोड़ा है और वह अभी भी एक एक्ट्रेस के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने डॉ. जाकिर नाइक के इवेंट में शामिल होना एक सम्मान वाली बात होती है। मुझे उनसे बात करने और सवाल पूछने का मौका मिल गया। जिन चीजों से मैं अपनी स्पिरिचुअल जर्नी में आगे नहीं बढ़ पा रही थी। उसका रास्ता मिला।"

यशमा गिल ने आगे लिखा कि "मेरे सवाल को गलत तरीके से समझ गया है क्योंकि तब काफी ज्यादा शोर भी हो रहा था। माइक भी बार-बार ऑन ऑफ होता जा रहा था और इसी के चलते लोगों को ऐसा लगा कि मैं एक्टिंग को छोड़ रही हूं। लेकिन अगर किसी को भी मेरी वजह से कोई गलतफहमी होती है तो मैं क्लियर करना चाहती हूं कि मैं अभी भी एक्ट्रेस हूं और एक्टिंग में भी एक्टिव हूं।"

अभिनेत्री ने आगे यह भी लिखा कि "मुझे नहीं पता कि आगे चलकर क्या होगा, लेकिन मैं अभी दीन और दुनिया में बैलेंस बिठाने की कोशिश कर रही हूं। मैं नाईक की बातों को भी बहुत ज्यादा महत्व देता हूं क्योंकि उन्हें के कारण मैं दीन के करीब आ पाई हूं। अगर मेरे कारण किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए माफी चाहती हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X