बॉलीवुड की वो मुसलमान हीरोइन जिसने 17 साल बड़े हिंदू एक्चर के साथ रचाई थी शादी, मचा था खूब बवाल

Sonam Khan Wedding

Sonam Khan Wedding: आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी मुस्लिम एक्ट्रेस की, जिसने अपने से 17 साल बड़े हिंदू फिल्म डायरेक्टर से शादी की। अपने करियर के दौरान इस एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में बोल्ड और बिकिनी सीन देकर खूब सुर्खियां भी बटोरी हैं। बॉलीवुड की एक हॉट और चर्चित एक्ट्रेस की कहानी आज हम आपको बता रहे हैं, जिनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी शादियां हुई हैं, जिनकी चर्चा सालों बाद भी होती है, और यह एक्ट्रेस भी उन्हीं में से एक हैं। अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ इस एक्ट्रेस ने फिल्मों में दिए गए बोल्ड सीन को लेकर भी खूब चर्चा बटोरी। वह ऋषि कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आ चुकी हैं।

80s की ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस

जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम सोनम खान है। सोनम खान 80 के दशक की सबसे बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस में गिनी जाती थीं। उन्होंने कई मशहूर और दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। उस दौर में सोनम ने फिल्मों में बोल्ड और बिकिनी सीन देने से भी परहेज़ नहीं किया। इतना ही नहीं, एक फिल्म में उन्होंने न्यूड सीन भी दिया था, जिसने खूब तहलका मचा दिया था।

सोनम खान का जन्म और करियर की शुरुआत

सोनम खान का जन्म 2 सितंबर 1972 को हुआ था। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। सोनम ने न केवल बॉलीवुड बल्कि साउथ की फिल्मों में भी अभिनय किया। उनकी खूबसूरती और जवानी के लोग उस दौर में दीवाने हो जाया करते थे। उनकी मासूमियत और ग्लैमर ने हर किसी को अपना फैन बना लिया था।

सोनम के बोल्ड सीन

सोनम खान ने फिल्मों में कई बोल्ड सीन दिए, जिनमें बिकिनी सीन भी शामिल हैं। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ भी एक फिल्म में बिकिनी सीन किया था, जिसके चलते उन्हें अपनी मां की नाराज़गी का सामना करना पड़ा और मार भी खानी पड़ी। लेकिन इन्हीं बोल्ड सीन्स की वजह से सोनम को जल्दी ही पहचान मिल गई और वो रातों-रात मशहूर हो गईं। एक वक्त ऐसा भी आया जब सोनम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं और उन्होंने सलमान खान और सनी देओल जैसे बड़े स्टार्स के साथ फिल्में करने से भी इनकार कर दिया था।

सोनम की हिट फिल्में और पर्सनल लाइफ

सोनम खान ने 'त्रिदेव', 'विश्वात्मा', 'क्रोध', 'कोहराम', 'फतेह', 'प्यार का कर्ज' और 'अजूबा' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में उनके बोल्ड सीन ने उन्हें खास पहचान दिलाई, लेकिन इसके साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही। सोनम ने दो शादियां की थीं, और खास बात ये रही कि दोनों बार उन्होंने हिंदू लड़कों से शादी रचाई। जैसे उनकी फिल्में सुर्खियों में रहती थीं, वैसे ही उनकी शादियां भी मीडिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं।

कम उम्र में की शादी और बदला जीवन

सोनम खान ने सिर्फ 18 साल की उम्र में अपने से 17 साल बड़े डायरेक्टर राजीव राय से शादी कर ली थी। राजीव राय मशहूर फिल्ममेकर गुलशन राय के बेटे हैं और 'त्रिदेव' और 'मोहरा' जैसी हिट फिल्मों के डायरेक्टर रह चुके हैं। शादी के बाद सोनम ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया और पारिवारिक जीवन में पूरी तरह व्यस्त हो गईं।

2016 में टूटा रिश्ता

शादी के शुरुआती सालों में सबकुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद राजीव राय को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलने लगीं। हालात बिगड़ने पर उन्होंने भारत छोड़कर ब्रिटेन में बसने का फैसला किया। सोनम और राजीव करीब 6 साल तक साथ रहे, लेकिन धीरे-धीरे उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं और आखिरकार साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

फिर से फिल्मों में लौटना चाहती हैं सोनम

राजीव से तलाक के बाद सोनम खान ने मुरली नाम के एक व्यक्ति से दूसरी शादी की। इस शादी में उनका बेटा भी मौजूद था। अब सोनम एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करना चाहती हैं। कम उम्र में शादी करने के कारण उनका फिल्मी करियर अधूरा रह गया था। उस समय कई लोगों ने उन्हें शादी न करने की सलाह भी दी थी, लेकिन सोनम ने किसी की बात नहीं मानी और अपने फैसले पर अड़ी रहीं।

More from Filmibeat

Read more about: sonam khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X