'हर सीन के बाद कहते थे Kiss करो' मुसलमान एक्ट्रेस ने एक्पोज किया डायरेक्टर का डर्टी कांड

Zareen Khan

Zareen Khan Intimate Scenes: जरीन खान ने खुलासा किया कि 'अक्सर 2' साइन करने से पहले उन्होंने यह सुनिश्चित किया था कि फिल्म में उनका किरदार इंटीमेट नहीं होगा, लेकिन शूटिंग के दौरान उनसे लगभग हर दूसरे सीन में जबरन किस सीन करवाए गए।बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं, जबकि एक समय था जब वह लगातार फिल्मों में नजर आती थीं। जरीन ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में सलमान खान की फिल्म 'वीर' से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान 'हेट स्टोरी 3' से मिली, जहां उनके इंटीमेट सीन ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद उन्होंने 'अक्सर 2' में काम किया। अब सालों बाद जरीन ने खुलासा किया है कि 'अक्सर 2' की शूटिंग के दौरान उन्हें धोखे से इंटीमेट और किस सीन करने के लिए मजबूर किया गया।

हिंदी रश को दिए एक ताजा इंटरव्यू में जरीन खान ने बताया कि 'हेट स्टोरी 3' के बाद उन्हें लगातार वैसे ही किरदार ऑफर हो रहे थे, लेकिन वह खुद को टाइपकास्ट नहीं होने देना चाहती थीं। इसी वजह से जब उन्हें 'अक्सर 2' ऑफर हुई, तो उन्होंने फिल्म साइन करने से पहले डायरेक्टर अनंत महादेवन से यह स्पष्ट कर लिया था कि उनका रोल इंटीमेट नहीं होगा। लेकिन शूटिंग के दौरान हालात बदल गए और उनसे लगभग हर दूसरे सीन में जबरदस्ती किस सीन करवाए गए।

जरीन खान नहीं चाहती थी सीमित रखना

जरीन खान ने 'अक्सर 2' के निर्देशक अनंत महादेवन पर धोखा देने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने कहा, "जब आप कोई एक फिल्म करते हैं, तो अक्सर उसी तरह के रोल आपको लगातार ऑफर होने लगते हैं। ये टाइपकास्ट होने जैसा होता है, जिससे मैं बचना चाहती थी। मैंने बड़ी हिम्मत करके 'हेट स्टोरी 3' जैसी फिल्म की थी। इसके बाद जब 'अक्सर 2' का ऑफर आया और मैं उसकी नरेशन के लिए गई, तो डायरेक्टर अनंत महादेवन ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई थी।"

झूठे वादे कर निर्देशक ने की कास्टिंग!

एक्ट्रेस ने आगे बताया, "पहली 'अक्सर' फिल्म, जिसमें इमरान हाशमी थे, वो काफी अच्छी थी। ऐसे में इस हिट फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश थी। डायरेक्टर ने मुझसे बातचीत की, पूरी स्क्रिप्ट समझाई। मुझे उनकी एक बात आज भी याद है। जब मैंने उनसे पूछा कि क्या इसमें बोल्ड सीन होंगे, तो उन्होंने साफ कहा, 'नहीं-नहीं, हम हेट स्टोरी नहीं बना रहे हैं।' उस वक्त मुझे ये सुनकर बहुत राहत मिली और मैंने कहा, 'बढ़िया है।'"

"जैसे ही शूटिंग शुरू हुई, हर दूसरे सीन में किसिंग सीन डाल दिया गया"

जरीन खान ने बताया, "जब शूटिंग शुरू हुई तो हर दूसरे सीन में किसिंग सीन डाल दिया जा रहा था, जो मुझे बहुत अजीब लगा। मैं ये नहीं कह रही कि मैं कोई सती-सावित्री या बहुत पाक-साफ हूं जो ऐसे सीन नहीं करूंगी। मैंने पहले भी एक फिल्म की है जिसमें ऐसे सीन थे, लेकिन उस फिल्म की टीम ने पहले ही साफ-साफ बता दिया था कि क्या-क्या करना होगा और कैसे किया जाएगा। लेकिन 'अक्सर 2' में पहले कहा गया कि ऐसा कुछ नहीं होगा, और फिर हर बार जब मैं सेट पर जाती थी, कोई न कोई सरप्राइज सीन सामने आ जाता था। ऐसे में मेरा रिएक्शन तो बनता था और मैंने रिएक्ट भी किया।"

"मेरी फिल्म का प्रीमियर हुआ, लेकिन मुझे उसमें बुलाया तक नहीं गया।"

जरीन खान ने आगे कहा, "वो एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस था और मैंने डायरेक्टर को उसकी कही बातों पर टोक दिया था, खासकर जब उसने मुझसे कहा था कि वो 'हेट स्टोरी' जैसी फिल्म नहीं बना रहे। लेकिन डायरेक्टर यह बात प्रोड्यूसर्स के सामने स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। वो प्रोड्यूसर्स के पास जाकर मेरे खिलाफ बातें करते और फिर मेरे पास आकर कहते कि वो उन लोगों के दबाव में हैं, इसलिए मुझसे कुछ सीन करने को कह रहे हैं। इस वजह से मेरे और प्रोड्यूसर्स के बीच गलतफहमियां पैदा हो गईं और मुझे सबसे गलत ठहरा दिया गया। हालात इतने बिगड़ गए कि मुझे अपनी ही फिल्म के प्रीमियर में नहीं बुलाया गया।"

More from Filmibeat

Read more about: zareen khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X