'ब्लाउज उतारो और पल्लू को...', जब 16 साल की इस हसीना से वीडियो कॉल पर हुई ऐसी डिमांड, बोलीं- बार-बार वो...

Muskaan Varshney Casting Couch: मुस्कान वार्ष्णेय एक मशहूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं। इस समय वह अपनी नई रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'जीना दिल से' के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग को काफी सराहा गया है। लेकिन इस मुकाम को हासिल करना उनके लिए इतना आसान नहीं था। शुरुआती दिनों में उन्होंने कास्टिंग काउच का भी सामना किया जिसको लेकर हाल ही में उन्होंने खुलासा भी किया है।

Muskaan Varshney

जब इस हसीना संग हुई गंदी डिमांड

मुस्कान वार्ष्णेय ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं इस मामले में बहुत ज्यादा लकी रही हूं। किसी ने भी मुझसे सीधे-सीधे कुछ भी बुरा या फिर इंसल्ट जैसा नहीं कहा। इसीलिए क्योंकि मैं गाजियाबाद की गुंडी हूं। हिम्मत है तो मुझे कुछ कह कर दिखाओ। अगर तुम्हारे अंदर दम है तो मुझे आजमा कर देख लो। अगर मैं तुम्हारे दांत नहीं तोड़ दिए तो मेरा नाम भी वो नहीं जो है।"

मुस्कान वार्ष्णेय ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "लेकिन मुझे कुछ अजीबोगरीब रिक्वेस्ट की गई थी। शायद इसी वजह से क्योंकि लोगों को ऐसा लगता है कि मेरी पर्सनालिटी थोड़ी दबंग वाली है। उन्हें तुरंत समझ आ जाता है कि मैं कोई ऐसी भोली भाली सी लड़की नहीं हूं जो इस बात पर यकीन कर लेगी की अरे अगर तुमने अपने करियर को बनाना है तो यह सब करना पड़ेगा। मैं उस तरीके की लड़की नहीं। जिसको आसानी से बहका दिया जाए। इसी वजह से मैं किसी का भी नाम नहीं लूंगी लेकिन ऐसी चीजें होती हैं।"

वीडियो कॉल पर हुआ ऑडिशन

मुस्कान वार्ष्णेय ने बताया कि "जब मैं सिर्फ 16 साल की थी तब मैं नाबालिग थी। म्यूजिक इंडस्ट्री की एक बहुत ही मशहूर हस्ती है जिसने मुझे संपर्क किया। उसने मुझे कहा कि मेरे साथ वीडियो शूट करना चाहता है। मैं उसका काम देखते हुए बड़ी हुई हूं तो इसीलिए मुझे लगा कि वह यह तो बहुत ही ज्यादा मजेदार लग रहा है। तो उन्होंने मुझे कहा कि तुम गाजियाबाद में रहती हो और हम दूसरे शहर में हैं। तो सिर्फ ऑडिशन के लिए इतनी दूर यहां तक सफर करना तुम्हारे लिए थका देने वाला होगा तो उन्होंने कहा कि चलो ऐसा करते हैं कि हम व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर ऑडिशन ले लेते हैं।"

अभिनेत्री आगे बताते हैं कि "उसके बाद में व्हाट्सएप कॉल पर उन्होंने मुझे कहा कि तुम्हें ट्रेडिशनल कपड़ों में हम देखना चाहते हैं जैसे सूट या साड़ी। तो मैं एक सूट पहन रखा था और फिर उन्होंने मुझे कहा कि ठीक है अब तुम हमें साड़ी में कैसी दिखती हो दिखाओ। तब तक तो सब कुछ ठीक था। मुझे लगा कि मैं इंस्टाग्राम पर कभी सुतिया साड़ी में कोई फोटो नहीं डाली तो इसीलिए वह सच में देखना चाहते होंगे। जब मैं साड़ी पहनी तो उन्होंने हमेशा की तरह कुछ पोज देने के लिए कहा कि ठीक है हमें अपना राइट प्रोफाइल दिखाओ और अपना लेफ्ट प्रोफाइल दिखाओ। सामने से दिखाओ इसी तरह लेकिन फिर जो हुआ वह काफी हैरान कर देने वाला था।"

ब्लाउज उतारने की हुई डिमांड

मुस्कान वार्ष्णेय ने आगे बताया कि "फिर उन्होंने मुझे कहा कि ठीक है अब तुम अपना ब्लाउज उतारो। मैं बहुत दंग रह गई। बॉलीवुड की एक बड़ी हस्ती मेरे सामने वीडियो कॉल पर बैठी हुई थी। वहां पर उनकी कोई टीम भी नहीं थी वो अकेला था। तो मैंने पूछा कि ऐसा क्यों? मुझे अपने ब्लाउस उतारने की क्या जरूरत है? तो उसने मुझे कहा कि मैं बस देखना चाहता हूं कि किस तरीके का ऑफ शोल्डर लुक आता है। तुम्हें कुछ भी दिखाने की जरूरत नहीं है तुम अपना पल्लू ओढ़ कर रख सकती हो। तुम बस मुझे लुक दे दो।

मुस्कान वार्ष्णेय ने बताया कि "मैंने उन्हें रिएक्शन दिया कि सच में मुझे ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहन लेना चाहिए? क्या तुम सच में बस यही देखना चाहते हो? तुम्हें काफी अनकंफरटेबल हो गया था। उसने मुझे फॉरेन कहा कि ठीक है मुझे दूसरे कॉल पर जाना है और बहाने बना दिए। लेकिन ऐसा सिर्फ एक बार नहीं हुआ उसकी तरफ से बार-बार हुआ। एक ही इंसान हर बार। यह काफी अजीब था। लेकिन उसने मुझे कभी सीधे तौर पर नहीं कहा कि मैं तुम्हारे साथ कुछ करना चाहता हूं या चलो हम करीब आ जाते हैं।"

Read more about: casting couch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X