संगीतकारों के लिए नया सम्मान

By Neha Nautiyal
संगीतकारों के लिए नया सम्मान

भारतीय संगीतकारों को सम्मानित किए जाने के मकसद से एक नए तरह का अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जा रहा है.

ये पहल है पंडित जसराज की इंडियन म्यूज़िक एकैडमी और एक निजी मीडिया कंपनी की.

ये अवॉर्ड समारोह 2011 के शुरुआती हिस्से में आयोजित किए जाएंगे और इनकी ख़ासियत ये बताई जा रही है कि इसमें 42 श्रेणियों में अवॉर्ड दिए जाएंगे.

जिन श्रेणियों में ये अवॉर्ड दिए जाएंगे उनमें शास्त्रीय, कर्नाटक, लोक, सूफ़ी, ग़ज़ल, पॉप और हिप-हॉप संगीत शामिल हैं.

बॉलीवुड संगीतकार सलीम-सुलेमान, प्यारेलाल, संतूर वादक शिवकुमार शर्मा और ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह इस पहल के प्रचार का हिस्सा हैं.

सुलेमान का कहना है, "हमें हमेशा लगता रहा है कि अमरीका के ग्रैमी अवॉर्ड की तर्ज पर भारत में भी कोई अवॉर्ड समारोह होना चाहिए. सिर्फ़ फ़िल्मी संगीत ही नहीं, हर तरह के संगीत को सम्मान देना ज़रूरी है."

वहीं संगीतकार सलीम का कहना है, "सिर्फ़ भारतीय ही नहीं भारत में कई लोग अलग-अलग तरह का पाश्चात्य संगीत भी बनाते हैं. देश के कई शहरों में कई म्यूज़िक बैंड हैं जिनकी प्रतिभा को सराहा जाना ज़रूरी है."

"कोई हिप-हॉप कर रहा है तो कोई फ़्यूज़न संगीत बना रहा है. सब नए-नए तरह के प्रयोग कर रहे हैं. इन सब लोगों को सम्मानित करके प्रोत्साहन देना ज़रूरी है."

अगले साल होने वाले इस अवॉर्ड समारोह से पहले चार महीने का एक महोत्सव आयोजित किया जाएगा जिसमें इन अवॉर्ड का प्रचार होगा.

पंडित जसराज की बेटी और गायिका दुर्गा जसराज ने कहा, "फ़िल्मी संगीत और शास्त्रीय संगीत के अलावा भी संगीत की श्रेणियां हैं जिनको हम सम्मान देना चाहते हैं. उसके लिए मीडिया और संगीत को साथ लाना बहुत ज़रूरी है."

"इन अवॉर्ड की ज्यूरी में सिर्फ़ संगीतकार ही होंगे यानी संगीतकार ही संगीतकार को सम्मानित करेंगे. उभरते हुए संगीतकारों को समर्थन देना भी बहुत ज़रूरी है. उनको सम्मान देने से उनके एक नया जोश आएगा और प्रोत्साहन मिलेगा."

जाने-माने ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह भी इस पहल से ख़ुश हैं और कहते हैं कि इससे अच्छे संगीत को बढ़ावा मिलेगा.

जगजीत ने कहा, "आजकल संगीत के नाम पर जो हो रहा है उसे आप संगीत नहीं कह सकते. ये सब मशीन म्यूज़िक है. इसमें कोई भी भारतीय छाप नहीं है."

इस अवॉर्ड समारोह से पहले का महोत्सव अक्टूबर से शुरु हो जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X