साजिद - वाजिद फेम वाजिद खान का कोरोना वायरस से निधन, म्यूज़िक इंडस्ट्री सदमे में
मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर साजिद वाजिद फेम वाजिद खान का मुंबई में 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। वाजिद काफी दिन से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
Recommended Video
Wajid Khan का हुआ निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | FilmiBeat
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो उनके शरीर की कम immunity की वजह से उन्हें कोरोना का संक्रमण हो गया और एक हफ्ते पहले उन्हें भर्ती कराया गया था।

लेकिन वाजिद ज़िंदगी से अपनी जंग हार गए। उनके इस तरह अचानक चले जाने से संगीत जगत और बॉलीवुड स्तब्ध है। लोग ट्विटर पर ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











