संगीतकार वाजिद खान के निधन पर रोया बॅालीवुड, अमिताभ बच्चन ने कहा- दुखी हूं, यकीन नहीं होता
मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन 41 साल की उम्र में हो गया। रिपोर्ट अनुसार किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वो कोरोमा संक्रमित हो गए थे। मुंबई के चेंबुर अस्पताल में उन्हें एडमिट किया गया था। उनकी तबीयत बीते कई दिन से अधिक खराब चल रही थी। रविवार शाम को उनकी हालत बिगड़ गई।
बताया जा रहा है कि किडनी समस्या के कारण उनका इम्युनिटी लेवल कम हो गया था। अचानक देर रात आयी इस खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। कई लोगों का कहना है कि उनके लिए ये यकीन करना मुश्किल है। अमिताभ बच्चन, मनोज वाजपेयी, वरुण धवन और भी कई स्टार्स ने इस पर गहरा शौक और दुख जताया है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुझे एक जो हमेशा याद रहेगा वो है वाजिद भाई की हंसी। हमेशा मुस्कुराते रहते थे। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। अमिताभ बच्चन ने भी इसे सबसे चौंकाने वाली खबर बताया है।


Click it and Unblock the Notifications











