मौत से पहले दर्द में संगीतकार वाजिद खान का आखिरी Audio मैसेज- दुआ करो मेरे लिए, खड़े होना है
म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के अचानक निधन से बॉलीवुड सदमे में है। म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने अपना दुख जाहिर किया है। ऐसे में सिंगर मीका सिंह ने एक वाइस मैसेज शेयर किया है। जहां पर वाजिद खान ने अपनी तबीयत को लेकर एक उम्मीद जताई है। वो कह रहे हैं कि वो जल्दी ठीक होने की उम्मीद करते हैं।
आपको बता दें कि वाजिद खान के निधन को लेकर जो मीडिया रिपोर्ट सामने आयी है उसके अनुसार किडनी समस्या के कारण उनका इम्युनिटी लेवल कम हो गया था। साथ ही वह कोरोना से भी संक्रमित थे। इस वाइस मैसेज में उनका दर्द साफ झलक रहा है।

Peeping Moon ने अपने इस रिपोर्ट में बताया है कि मीका सिंह से वाजिद खान की बातचीत हुई थी। जहां पर वाजिद खान ने एक आखिरी मैसेज मीका सिंह को दिया था। आइए आपको सुनाते हैं वाजिद खान का आखिरी ऑडियो मैसेज...


Click it and Unblock the Notifications