सलमान खान की फिल्मों से रहा था वाजिद खान का गहरा कनेक्शन- भाईजान के लिए बनाया आखिरी गाना
मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद- वाजिद के वाजिद खान ने 42 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें किडनी की समस्या थी और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। साजिद- वाजिद की जोड़ी ने कई फिल्मों में सुपरहिट संगीत दिया है। इस जोड़ी सलमान खान की फिल्म से ही बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। और खास बात है कि वाजिद खान का आखिरी गाना भी सलमान खान के लिए ही था।
Recommended Video
फिल्म दबंग के लिए जब इस जोड़ी को अवार्ड पर अवार्ड मिल रहे थे, तो वाजिद ने कहा था, "हमारी सफलता का 100 फीसदी श्रेय सलमान को ही जाता है। वह हमारे साथ तब भी खड़े थे जब लोग हम पर विश्वास नहीं करते थे। वह हमारे संगीत को पसंद करते हैं। इसलिए आज हम जो कुछ भी हैं उसमें सलमान का बहुत बड़ा रोल है।"

साजिद-वाजिद ने बॉलीवुड में वर्ष 1998 में अभिनेता-निर्देशक-निर्माता सोहेल खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से अपना करियर शुरू किया था। और इसके बाद सलमान ख़ान की फ़िल्मों में उनके संगीत का सिलसिला लगातार जारी रहा। इस जोड़ी ने हेलो ब्रदर, तेरे नाम (2 गाने), गर्व, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर जैसी फिल्मों में संगीत दिया।
सलमान खान की दरियादिली- कोरोना की जंग लड़ रहे मुंबई पुलिस की मदद में हाथ बढ़ाया आगे


Click it and Unblock the Notifications