BREAKING: संगीतकार रवींद्र जैन का निधन
[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड की म्यूज़िक इंडस्ट्री इस वक्त काफी गमगीन है क्योंकि मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन का मुंबई में 9 अक्टूबर 2015 को निधन हो गया। वो मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे और काफी वक्त से बीमार चल रहे थे।

71 साल की उम्र के रवींद्र जैन बीते 24 घंटो से वो वेंटिलेटर पर थे। शाम 4 बजे के आसपास उनका निधन हो गया।
रवींद्र जैन ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में संगीत दिया था। इसमें अखियों के झरोखों से, चितचोर, गीत गाता चल, विवाह के अलावा सीरियल रामायण, श्रीकृष्णा में संगीत और आवाज़ दी।
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सौदागर से की थी। उन्हें बड़ा ब्रेक राज कपूर ने 1985 में फिल्म राम तेरी गंगा मैली में दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर का अवार्ड भी मिला था।


Click it and Unblock the Notifications











