टाइगर 3 से आई बड़ी अपडेट, फिल्म से जुड़े म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम? बना रहे हैं धांसू गानें!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग हाल ही में शुरु हुई है और काफी तेजी से इसकी शूटिंग चल रही है। सलमान खान एक बार फिर से कैटरीना कैफ के साथ मिलकर बड़ा धमाका करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और सलमान खान पहले इस फ्रंचाइजी की दो फिल्में कर चुके हैं। एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है ने काफी शानदार बिजनेस किया था।
लेकिन इस समय फिल्म के म्यूजिक को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जो कि फैंस के लिए काफी धमाकेदार साबित होने वाला है। पिंकविला की एक खबर की मानें तो इस फिल्म से प्रीतम जुड़ चुके हैं। शानदार म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम इस फिल्म के गानों पर काम करना भी शुरु कर चुके हैं। इससे इतना तो तय है कि प्रीतम के साथ टाइगर 3 में गानों के साथ भी बड़ा धमाका होने वाला है।

ऐलान का इंतजार
इसके अलावा इस फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी की एंट्री को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और फैंस ऐलान का इंतजार रहे हैँ।

डबल डोज
अगर इमरान हाशमी इस फिल्म का हिस्सा होते हैं तो फिल्म में वाकई डबल डोज होने वाला है। फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए बेकरार हैं।

आधिकारिक ऐलान नहीं
हालांकि किसी तरह का आधिकारिक ऐलान इस फिल्म को लेकर नहीं हुआ है कि कौन इसमें नजर आएगा और फिल्म कब सामने आएगी।

दमदार निगेटिव रोल
लेकिन खबरों की मानें तो इमरान हाशमी इस फिल्म दमदार निगेटिव रोल निभाने वाले हैं जो कि सलमान खान को टक्कर देगा।

हिंट दे चुके हैं
सलमान खान के साथ काम करने को लेकर इमरान हाशमी कुछ समय पहले एक हिंट दे चुके हैं जिससे ये माना जा रहा है कि उनका फिल्म में होना तय है।

निर्देशक मनीष शर्मा
इस फिल्म को निर्देशक मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं जो कि इस फ्रेंचाइजी से पहली जुड़े हैं।
नेपोटिज्म ट्रोलिंग से डरे करण जौहर? शनाया कपूर को लॉन्च करने के पोस्ट पर लगाई ये प्राइवेसी!


Click it and Unblock the Notifications











