..................... कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद बप्पी लहरी अस्पताल में भर्ती | Bappi Lahiri rushed to Breach Candy Hospital after testing positive for Covid 19 - Hindi Filmibeat

मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिरी कोरोना पॉज़िटिव, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड में हर दिन, कोई ना कोई कोरोना की चपेट में आ रहा है। कल रात संगीतकार, बप्पी लाहिरी की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बप्पी लाहिरी की टीम ने गुज़ारिश करते हुए कहा कि जो भी संगीतकार के संपर्क में आया हो, वो कृपया अपनी जांच करवा ले।

गौरतलब है कि बप्पी दा, कोरोना को लेकर पूरी तरह सतर्क थे और हर तरह की सावधानी बरत रहे थे, फिर भी वो कोरोना पॉज़िटिव हो गए। फिलहाल, उनकी अस्पताल में अच्छी देख रेख की जा रही है।

bappi-lahiri-rushed-to-breach-candy-hospital-after-testing-positive-for-covid-19bappi-lahiri-rushed-to-breach-candy-hospital-after-testing-positive-for-covid-19

हाल ही में बप्पी लाहिरी ने अपना नाम कोरोना की वैक्सीन के लिए पंजीकृत किया है। बप्पी दा ने अपने spokesperson के ज़रिए अपने फैन्स की दुआएं और आशीर्वाद मांगा और साथ ही सभी को स्वस्थ व सुरक्षित रहने की सलाह दी।

लोगों से की थी गुज़ारिश

लोगों से की थी गुज़ारिश

बप्पी लाहिरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया के ज़रिए, लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक किया था और उनसे गुज़ारिश करते हुए कहा था कि कोरोना वैक्सीन के लिए अपना पंजीकरण जल्दी ही करवाएं।

तेज़ी से फैल रहा संक्रमण

तेज़ी से फैल रहा संक्रमण

गौरतलब है कि बॉलीवुड में कोरोना का संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। जहां, रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली जैसे सितारे ठीक होकर काम पर लौट चुके हैं वहीं कार्तिक आर्यन अभी भी क्वारंटीन में हैं।

वैक्सीन ले रहे सितारे

वैक्सीन ले रहे सितारे

एक तरफ जहां सितारे तेज़ी से संक्रमित हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सितारे लगातार वैक्सीन ले रहे हैं। अनुपम खेर, सलमान खान, सैफ अली खान, संजय दत्त, शबाना आज़मी, सतीश शाह, नीना गुप्ता सहित कई सितारे कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज़ ले चुके हैं।

वैक्सीन के बावजूद पॉज़िटिव

वैक्सीन के बावजूद पॉज़िटिव

रेस 3 प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और बॉलीवुड एक्टर और नेता परेश रावल वैक्सीन लगने के बावजूद कोरोना पॉज़िटिव हो चुके हैं और फिलहाल घर पर ही क्वारंटीन कर रहे हैं।

कोरोना के साथ भी काम पर

कोरोना के साथ भी काम पर

गौहर खान हाल ही में चर्चा में आई क्योंकि खबर थी कि वो कोरोना पॉज़िटिव होने के बावजूद शूटिंग कर रही थीं जिसके कारण, उनके खिलाफ कई नोटिस जारी की गईं।

गोलगप्पे खाकर कोरोना

गोलगप्पे खाकर कोरोना

वहीं माना जा रहा है कि बायो बबल में शूट करने के बावजूद, आर माधवन पर गोलगप्पे खाना भारी पड़ गया। माधवन, भोपाल में अमरीकी पंडित नाम की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जहां वो बाहर निकल कर गोलगप्पे खाने चले गए।

कैंसिल हो रही शूट

कैंसिल हो रही शूट

वहीं दूसरी तरफ, आने वाली स्थिति को देखते हुए, फिल्मों की शूटिंग भी कैंसिल हो रही है और देश एक बार फिर से लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेलवान की शूटिंग का अगला शेड्यूल भी कैंसिल हो चुका है। आप भी सुरक्षित रहिए, सावधान रहिए और स्वस्थ रहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X