ख़ुद के मुसलमान होने पर क्या बोले एआर रहमान?

By Bbc Hindi
एआर रहमान
Getty Images
एआर रहमान

ऑस्कर और ग्रैमी जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने संगीत की दुनिया में 25 साल पूरे कर लिए हैं.

उन्होंने इस मौक़े पर अपनी धार्मिक आस्था को लेकर कहा कि उन्हें इससे करियर को आकार देने और पारिभाषित करने में मदद मिली है.

एआर रहमान ने संगीत की दुनिया में 25 साल पूरे होने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए ख़ास इंटरव्यू में यह बात कही है.

एआर रहमान ने 23 साल की उम्र में 1989 में इस्लाम क़बूल किया था. रहमान ने कहा कि उनके लिए इस्लाम का मतलब साधारण तरीक़े से जीवन जीना और मानवीयता सबसे अहम हैं.

संगीतकार रहमान पर क्यों मचा है हंगामा?

महारानी के बकिंघम पैलेस में ए आर रहमान की 'जय हो'

मुल्ले का हर बयान फ़तवा नहीं

'संगीत न देता तो ख़ुदा को क्या जवाब देता'

एआर रहमान
Getty Images
एआर रहमान

उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा, ''इस्लाम एक महासागर है. इसमें 70 से ज़्यादा संप्रदाय हैं. मैं सूफ़ी दर्शन का पालन करता हूं जो प्रेम के बारे में है. जो भी हूं वो उस दर्शन की वजह से हूं जिसका मैं और मेरा परिवार पालन करता है. ज़ाहिर है कई चीज़ें हो रही हैं और मैं महसूस करता हूं कि ये ज़्यादातर राजनीतिक हैं.''

भारत में सूफ़ी का गर्वशाली इतिहास रहा है. सूफी भारत में एक इस्लाम का एक अहिंसक स्वरूप है जो धर्म के आध्यात्मिक शक्तियों को रेखांकित करता है. 50 साल के इस संगीतकार को दो ऑस्कर, दो ग्रैमी और एक गोल्डेन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है.

एआर रहमान ने सैकड़ों फ़िल्मों में संगीत दिए हैं. इनमें ऑस्कर विजेता फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर के साथ लगान और ताल जैसी फ़िल्में भी हैं.

एआर रहमान
Getty Images
एआर रहमान

रहमान ने दुनिया भर के बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. कम बोलने वाले कलाकार एआर रहमान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संगीत लोगों को साथ लाने में मदद करेगा.

रहमान ने कहा, ''अगर आप एक ऑर्केस्ट्रा में होते हैं तो एक किस्म का विशेषाधिकार भी होता और नहीं भी होता है क्योंकि आप साथ में परफॉर्म कर रहे होते हैं. एक साथ परफॉर्म करने का मतलब है अलग-अलग रेस में दौड़ना. हमलोग अलग-अलग मजहब के होते हैं और एक साथ परफॉर्म करते हैं. हमारे भीतर से एक ही आवाज़ आती है. आप एक लय के साथ काम करते हैं.''

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X